आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया एंट्री गेट, बांदा और खुरहंड के बीच रौकेट की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

HR Breaking News (railway station) बांदा और खुरहंड के बीच ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। दरअसल, अब बांदा और खुरहंड के बीच ट्रेन रौकेट की स्पीड से दौड़ेगी और इस सेक्शनल स्पीड बढ़ने से ट्रेनों की परिचालन गति बेहतर होगी, जिससे यात्रियों (railway station news) को तेज और सुगम रेल यात्रा का फायदा होगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

मंडल रेल प्रबंधक ने कही ये बात 

मंडल रेल प्रबंधक का कहना है कि रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेड और ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने के लिए योजना के हिसाब से काम किया जा रहा है। सेक्शनल स्पीड में बढ़ौतरी इस दिशा में अहम कदम है।

खैरार-मानिकपुर रेलखंड को मिलेगी रफ्तार  

इस प्रोजेक्ट से खैरार-मानिकपुर रेलखंड (new rail line between Banda and Khurhand) में रेल ऑपरेशन को नई रफ्तार मिलेगी। इससे बांदा और खुरहंड रेलवे स्टेशन (Khurhand Railway Station) के बीच नवनिर्मित डाउन लाइन पर ट्रेनों की सेक्शनल स्पीड 100 से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गई है, जिससे इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन पहले से सुगम होगा। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल इलाके में बांदा छोर के किलोमीटर 1320.002 से मानिकपुर छोर के किलोमीटर 1339.180 तक कुल 19.178 किलोमीटर नई डाउन लाइन पर गति में बढ़ौतरी की गई है। 

साढ़े 19 करोड़ रुपये से बनेगा नया फुट ओवर ब्रिज 

इसके साथ ही अगर आप खेरिया मोड़, मलपुरा या फिर जगनेर की ओर रहते हैं। कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे हैं तो अब मुख्य एंट्री गेट नहीं जाना पड़ेगा। खेरिया मोड़ की ओर मौजूद FCI के गोदाम के पास से सीधे प्लेटफार्म नंबर four/five पर पहुंच सकेंगे। 

रेलवे की ओर से साढ़े 19 करोड़ रुपये से नए फुट ओवर ब्रिज और प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। एक अन्य नया FOB साढ़े 19 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। यह FOB प्लेटफार्म नंबर 1 से 5 को सीधे कनेक्ट करेगा। वहीं, 186 करोड़ रुपये से स्टेशन का विस्तारीकरण प्रस्तावित किया गया है। इसका प्रस्ताव उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन (North Central Railway Prayagraj Zone) को भेजा गया है। 

कब हुआ था कैंट रेलवे स्टेशन का निर्माण 

जानकारी के लिए बता दें कि कैंट रेलवे स्टेशन का निर्माण (Construction of Cantt Railway Station) साल 1904 में किया गया था। यह स्टेशन 6 प्लेटफार्म वाला है और इस स्टेशन से हर दिन 25 हजार यात्री ट्रेवल करते हैं। अभी एक ही मुख्य एंट्री गेट है। लंबे समय से खेरिया मोड़ की ओर दूसरे नए प्रवेश द्वार की मांग चल रही है, जो पूरी हो गई है। रेलवे साढ़े 19 करोड़ रुपये से नया एंट्री गेट और FOB बनाने जा रहा है। FCI गोदाम के पास यह द्वार बनाया जाएगा।

नए FOB को किया जाएगा इन प्लेटफॉर्म से कनैक्ट

इस मुख्य द्वार से मलपुरा, खेरिया मोड़, अर्जुन नगर, जगनेर रोड, बारहखंडा, नगला छउआ के साथ ही पास के 5 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ होगा। नए FOB को प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 से कनेक्ट किया जाएगा, जिससे यात्रियों को 2 से 3 किमी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। DRM का कहना है कि साढ़े 19 करोड़ रुपये से एक ओर 12 मीटर चौड़ा FOB का निर्माण (Construction of FOB) किया जाएगा।

प्रयागराज जोन कार्यालय को भेजा प्रस्ताव 

बता दें कि यह FOB प्लेटफार्म नंबर 1, 2, 3, 4 और 5 को जोड़ेगा, जिससे यात्रियों को लाभ होगा। दोनों ही कामों के टेंडर हो गए हैं। स्टेशन सीधे मेट्रो से कनेक्ट हो रहा है, जिससे यात्री आसानी से रेलवे या फिर मेट्रो स्टेशन पहुंच सकेंगे। DRM का कहना है कि 186 करोड़ रुपये से स्टेशन के विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार कर प्रयागराज जोन कार्यालय को भेज दिया गया है। इसमें पार्किंग एरिया, सरर्कुलेटिंग एरिया के साथ ही यात्री सुविधाएं (Passenger amenities along with circulating area) के लिए कई इंतजाम किए जाने वाले हैं।

विस्तारीकरण के लिए तोड़े जाएंगे सरकारी क्वार्टर

बता दें कि विस्तारीकरण के लिए कई सरकारी क्वार्टरों (government quarters) को तोड़ा जाने वाला है। उनका कहना है कि प्लेटफार्म 1 और 2 का चौड़ीकरण होगा। यह काम जल्द शुरू होने जा रहा है। डीआरएम का कहना है कि अटल चौक के आसपास व्यवस्था में जल्द ही सुधार होगा। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इसके लिए बैठक हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button