35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्व0 जगजीवन राम राजकीय मेडिकल काॅलेज पिथौरागढ़ का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड

पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ अंतर्गत चण्डाक स्थान के हलपाटी पहुंचे प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आज चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्व0 जगजीवन राम राजकीय मेडिकल काॅलेज पिथौरागढ़ का शिलान्यास किया। तदोपरान्त् मा0 मुुख्यमंत्री जी द्वारा ऐतिहासिक स्थान मोष्टामानू देवता के दर्शन भी किये। इस अवसर पर मोस्टामानो में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा को बेहतर किये जाने हेतु अनेक कार्य किये गये है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य की सुविधाओं को बेहतर करने का कार्य राज्य सरकार द्वारा निरन्तर किया जा रहा है। जनपद में जहां एक ओर नर्सिंग काॅलेज की स्थापना की गयी है वही बेस अस्पताल निर्माण का कार्य प्रगति पर है सुविधाओं को आगे बढ़ाने हेतु जिला मुख्यालय के निकट चण्डाक मोस्टामानू में मेडिकल काॅलेज खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम मेडिकल काॅलेज चण्डाक पिथौरागढ़ एवं बेस अस्पताल के निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा 350 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। दोनों कार्य 2019 तक पूर्ण किये जाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त कार्य को तेजी से किये जाने हेतु कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को एक रैड मैप तैयार कर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि निश्चित रूप से सीमांत क्षेत्र को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने चण्डाक के प्राकृतिक सौन्दर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि देहरादून के मसूरी की तर्ज पर चण्डाक का विकास राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरंग देश के गांवों को आंवलाघाट येाजना से भी जोड़ा जायेगा साथ ही नैनीसैनी में हवाई सेवा शुरू होने पर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक मयूख महर की भी प्रशंसा की और कहा कि पहाड़ांे के लिए यह एक ऐतिहासिक शुरूआत हुई है साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में 12 और हैलीपैड़ों को हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है साथ ही उन्होेंने कहा कि 6 माह के भीतर पिथौरागढ़ एवं चिन्यालीसौड़ सबसे कमाऊ हवाई सर्विस में होंगे। सरकार द्वारा 30 यात्री तक के विमान यहां से उड़ान भरेंगे।
अपने संबोधन में प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता से कहा कि सरकार द्वारा लगातार जनता के कल्याणार्थ योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश में विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक कार्य कर रही है, प्रदेश सरकार द्वारा कन्या के जन्म से लेकर वृद्वावस्था तक अनेेक योजनाऐं संचालित कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में वर्तमान में कुल 1102 नयी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य देश के सबसे तेजी से विकास में बढ़ रहे 6 राज्यों में शामिल है उन्होंने कहा कि राज्य की निरन्तर तरक्की हो रही है, यहां की प्रति व्यक्ति औसत आय बढ़ने के साथ ही सेवा, औद्योगिक एवं पर्यटन के क्षेत्र में निरन्तर तेजी से विकास हो रहा है साथ ही विद्युत 23 से 24 घण्टे उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाना है। साथ ही कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकार द्वारा पाॅलीटेक्निक, डिग्री काॅलेजो एवं आई0टी0आई0 खोले जाने एवं अनेक विद्यालयों का उच्चीकरण भी किया गया है।
सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा अनेक पेंशन योजनाओं पात्र व्यक्तियों को दी जा रही है। वर्तमान में विभिन्न पेंशन योजनाओं केा 200 से बढ़ाकर 1000 रूपया कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान तक 7 लाख 25 हजार व्यक्तियों को पेंशन दी जा रही हैं जिसे चुनाव तक 10 लाख से अधिक लोगों को विभिन्न पेंशन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डंगरिया, मंगल गीत गाने वाली महिलाओं को भी पेंशन दी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पेंशन दिये जाने वाले राज्यों में उत्तराखण्ड राज्य सम्पूर्ण भारत में सर्वाधिक पेंशन देने वाला राज्य है एवं उन्हांेने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय के क्षेत्र में देश के अंतर्गत शीर्ष 6 राज्यों में भी सम्मीलित हो चुका है। उत्तराखंड राज्य में सबसे कम दर पर एपीएल का राशन उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही 58-110 डिग्री काॅलेज खोल गये है 500 आदर्श विद्यालय भी खोले गये शिक्षा के उन्नयन हेतु इसके अतिरिक्त वर्ष 2017 तक उत्तराखण्ड चैबीस घंटे बिजली देने वाला राज्य भी बन जाएगा व वर्ष 2018 तक सभी ग्राम सड़कों से जुडेंगे 1000 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा तथा 2022 तक राज्य सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक नागरिक को रोजगार से जोड़ा जायेगा तथा 2020 तक राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राज्य से गरीबी को पूर्णतया समाप्त करना है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा योजनाबद्व तरीेके से घरों को पुर्नजीवित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि आने वाले पर्यटकों को अतिथि के रूप में इन घरों में रूकाया जा सकें। इसके अतिरिक्त 2020 तक सरकार गरीबो के आवास सुविधा हेतु 35 हजार आवासों का निर्माण भी राज्य सरकार द्वारा कराया जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मयूख महर, अध्यक्ष जिला पंचायत प्रकाश जोशी, अध्यक्ष नगर पालिका जगत सिंह खाती, उत्तराखंड सहकारी परिषद् के उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह लुंठी, जिलाधिकारी डा0 रंजीत सिन्हा, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, उपजिलाधिकारी सदर एस0के0पाण्डेय उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के अध्यक्ष संजय चैधरी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय जनता आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More