38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सिन्दूराभिषेक कर भक्तों ने गणपति से की मंगल कामना

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: बाबूगंज के रामाधीन सिंह उत्सव भवन में गुरुवार को गणपति बप्पा के गीतों और भजनों पर भक्त खूब झूमे। कोलकाता, मुंबई से आए कलाकारों ने सहयोगियों ने शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मुख्य आकर्षण सिन्दूराभिषेक रहा। जिसमें पुरुष और महिलाओं ने पंडितों के साथ बप्पा को सिन्दूर चढ़ाकर सुख, समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी।
श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, सतीश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अखिलेश, संजय, रवि समेत कई पदाधिकारियों व सदस्यों ने सिन्दूराभिषेक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारत भूषण ने बताया कि गणेश भगवान को सभी लोगों ने अपने घरों से लाए हुए सिन्दूर को चढ़ाया। सात पंडितों ने सिन्दूराभिषेक कराया। उन्होंने बताया कि गणेश भगवान को सिन्दूर चढ़ाकर महिलाओं ने पति की मंगलकामना, आयु की कामना की। वहीं पुरुषों ने सिन्दूर चढ़ाकर परिवार के स्वास्थ्य, सुखी रहने की कामना गणपति से की।
रोजाना की तरह गुरुवार को भी गणपति बप्पा का श्रृंगार और आरती सुबह व शाम हुई। शाम को भजन, गीत एवं नृत्य लीलाओं की शानदार प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा दी गई। कोलकाता के भजन गायक नवीन जी जोशी ने गणपति के कई भजन पेश किए। नृत्य नाटिका में जालंधर रूप का गुणगान किया। फिर नाटक के जरिए भक्तों को बताया गया कि विष्णु जी कैसे भगवान सालिगराम का अवतार लिए। कोलकाता से आए संजय जी के निर्देशन में तूलिका ग्रुप ने इस नाटक का मनमोहक मंचन किया। भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि सैकड़ों भक्त मनौतियों के राजा (गणपति बप्पा) को 108 बार ऊँ श्री गं गं गणपतये नम: की चिट्ठियां लिख रहे हैं। इन चिट्ठियों के जरिए बप्पा उन भक्तों की मुराद पूरी करेंगे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More