ट्रूकॉलर ने भारत में लॉन्च किया एआई-पावर्ड असिस्टेन्ट

देहरादून: ट्रूकॉलर ने उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत में ट्रूकॉलर असिस्टेन्ट को लॉन्च किया है। यह असिस्टेन्ट ऐसा इनोवेशन है जो मशीन लर्निंग और क्लाउड टेलीफोनी के द्वारा सबसे उपयोगी कॉल-स्क्रीनिंग समाधान उपलब्ध कराता है।

ट्रूकॉलर असिस्टेन्ट एक कस्टमाइज़ेबल, इंटरैक्टिव और डिजिटल फीचर है जो आपके लिए कॉल्स के जवाब देता है और इसकी मदद से आप अनचाहे कॉलर का फोन सुनने से बच सकते हैं। कॉलर क्या कह रहा है आप उसका लाईव ट्रांसक्रिप्शन स्क्रीन पर देख सकते हैं और जान सकते हैं कि कॉलर कौन है और वह आपको क्यों कॉल कर रहा है।

ट्रूकॉलर में भारत के मैनेजिंग डायरेक्टर, रिशित झुनझुनवाला ने बताया कि ‘‘यह बेहद महत्वपूर्ण कदम है, इसकी मदद से लोग स्पैम और फ्रॉड कॉलर्स से बच सकेंगे। इस फीचर को हम पहले से कई बाज़ारों में पेश कर चुके हैं, हमें खुशी है कि अब हम भारत में ट्रूकॉलर के प्रशंसकों के लिए यह सर्विस उपलब्ध कराने जा रहे हैं।’’

ट्रूकॉलर असिस्टेन्ट 14 दिनों के ट्रायल के लिए फ्री उपलब्ध है, जिसके बाद सब्सक्राइबर रु 149 प्रति माह की शुरूआती कीमत पर ट्रूकॉलर प्रीमियम असिस्टेन्ट प्लान के तहत असिस्टेन्ट को शामिल कर सकते हैं। भारत में यह असिस्टेन्ट शुरूआत में अंग्रेज़ी, हिंदी और ‘हिंग्लिश’ को सपोर्ट करेगा।

Related Articles

Back to top button