3 दिन में पुरानी गाड़ियों के दिल्ली में एंट्री करने पर 509 वाहन जब्त, बॉर्डर पर सख्ती

HR Breaking News (entry of old vehicles in Delhi) पुलिस प्रशासन की तरफ से दिल्ली से सटे हरियाणा के कई जिलों में पुराने वाहनों के दिल्ली में प्रवेश को लेकर नाके (Barriers to entry of old vehicles) लगाकर जांच तेज की गई है। इसके लिए बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। इस दौरान दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को जब्त कर लिया गया है। ऐसे में कुछ ने पुराने वाहनों को दिल्ली से दूर रखा है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
प्रदेश के किन जिलों में लगाए गए नाके
1 नवंबर से bs-6 कैटेगरी से नीचे के वाहनों की एंट्री पर दिल्ली (Entry of vehicles BS-6 category banned in Delhi) में रोक लगा दी गई है। दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर में पुलिस ने नाके लगाए हैं। इन जिलों में 3 दिन में नाके लगाकर 1100 से अधिक वाहनों को वापस लौटाया गया है। नियम तोड़कर दिल्ली में एंट्री करने वाले 509 से अधिक वाहनों को जब्त किया है।
किन वाहनों को मिलेगी एंट्री
हालांकि bs-4 वाहनों में वैध CNG किट (CNG kits in BS-4 vehicles) लगी है और सभी प्रमाण पत्र सही है तो एंट्री दी जा सकती है, जिसके लिए वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र (valid pollution certificate) और फिटनेस प्रमाण पत्र बेहद जरूरी है। आप कुछ वाहन चालक ऑप्शनल रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। नाको पर वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट व तय सीमा से ज्यादा धूआं छोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई हो रही है। नॉन डेस्टिन्ड भारी वाहनों को केएमपी केजीपी/एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जा रहा है
दिल्ली बॉर्डर से लगते 12 स्थान पर लगाए नाके
सोनीपत पुलिस की ओर से दिल्ली बॉर्डर (Delhi border) से लगते 12 स्थान पर नाके लगाए गए हैं, जिनमें NH-44 पर सिंघु-कुंडली बॉर्डर, सफियाबाद बॉर्डर, शिवपुरी नाका, फिरोजपुर बांगर-औचंदी बॉर्डर, NH-344 पी टोल प्लाजा, झुंझवली आदि शामिल है। जहां पीयूसी न होने पर बीते दिनों 25 चालान काटे गए हैं।
फरीदाबाद में पांच जगह हो हरी जांच
बता दें कि फरीदाबाद में पांच जगह जांच हो रही है। मंगलवार शाम तक 510 वाहनों की जांच की गई हैं। 130 डायवर्ट किए और 89 चालान काटे गए हैं। कुछ चालक गलत दिशा से चलते हैं। कापसहेड़ा के साथ ही कई बॉर्डर से 3 दिनों में लगभग 350 वाहन लौटाए गए हैं। मशीन और वाहन की सीरीज से बीएस मानक की पहचान (Identification of BS standard) हो रही है। कई जगह जांच भी की जा रही है।
परिवार विभाग ने लगाए सीसीटीवी कैमरे
बहादुरगढ़ से दिल्ली में एंट्री करने वाली तिकड़ी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police at Tikri Border) में परिवार विभाग की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं 3 दिन में 885 से अधिक बहनों को वापस भेज दिया गया है दिल्ली में एंट्री करते 5 किलोमीटर के अंदर वाहनों को काबू किया जाता है




