25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 84.89 करोड़ से अधिक हुआ

देश-विदेशसेहत

पिछले 24 घंटों में 71,04,051 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 84.89 करोड़ (84,89,29,160) के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 82,99,312 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,70,844
दूसरी खुराक 88,15,174
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,48,481
दूसरी खुराक 1,47,62,466
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 34,40,24,505
दूसरी खुराक 7,10,15,322
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 15,53,09,749
दूसरी खुराक 7,28,88,465
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 9,91,21,295
दूसरी खुराक 5,42,72,859
कुल 84,89,29,160

पिछले 24 घंटों में 28,046 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,28,76,319 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.78% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002823R.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 90 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 29,616 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003FNVZ.jpg

वर्तमान में 3,01,442 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.90% हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0043XIR.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,92,421 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 56.16 करोड़ (55,99,32,0709) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.99 प्रतिशत है जो पिछले 92 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.86 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 26 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 109 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0051SRO.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More