26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

फरवरी में कुल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,05,366 करोड़ रुपये

देश-विदेश

नई दिल्ली: फरवरी, 2020 में कुल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,05,366 करोड़ रुपये है, जिसमें से सीजीएसटी 20,569 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 27,348 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 48,503 करोड़ रुपये (आयातों पर 20,745 करोड़ रुपये सहित) का संग्रह और उपकर 8,947 करोड़ रुपये (आयातों पर 1,040 करोड़ रुपये सहित) है। जनवरी से 29 फरवरी, 2020 तक फाइल होने वाले जीएसटीआर 3बी रिटर्न की कुल संख्या 83.53 लाख है।

      सरकार ने 22,586 करोड़ रुपये के सीजीएसटी का निपटान किया और आईजीएसटी के नियमित निपटान के रूप में 16,553 करोड़ रुपये के एसजीएसटी का निपटान किया। फरवरी, 2020 में नियमित निपटान के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा कुल राजस्व आय सीजीएसटी के लिए 43,155 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 43,901 करोड़ रुपये है।

फरवरी, 2020 के महीने के दौरान घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व फरवरी, 2019 की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक रहा। माल आयात से संकलित जीएसटी के मद्देनजर फरवरी, 2020 के दौरान कुल राजस्व में फरवरी, 2019 के दौरान होने वाले कुल राजस्व की तुलना में 8 प्रतिशत का इजाफा दर्ज  किया गया। इस महीने के दौरान फरवरी, 2019 के दौरान माल आयात पर जीएसटी में (-) 2 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि देखी गई।

      मौजूदा वर्ष के दौरान तालिका में राजस्व का रुझान दिखाया गया है। तालिका में फरवरी 2019 की तुलना में फरवरी, 2020 के दौरान प्रत्येक राज्य में जीएसटी के संग्रह को राज्यवार दिखाया गया है –

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image001PLWS.png

 

 

फरवरी में राज्यवार जीएसटी राजस्व

(करोड़ रुपये में)

राज्य फरवरी-19 फरवरी-20 वृद्धि
जम्मू और कश्मीर 306 316 3%
हिमाचल प्रदेश 610 621 2%
पंजाब 1,100 1,229 12%
चंडीगढ़ 147 172 18%
उत्तराखंड 1,237 1,281 4%
हरियाणा 4,873 5,266 8%
दिल्ली 3,422 3,835 12%
राजस्थान 2,676 2,932 10%
उत्तर प्रदेश 5,112 5,776 13%
बिहार 961 1,121 17%
सिक्किम 145 183 26%
अरुणाचल प्रदेश 32 48 51%
नगालैंड 20 25 27%
मणिपुर 21 37 77%
मिजोरम 22 25 12%
त्रिपुरा 46 63 37%
मेघालय 129 157 21%
असम 736 924 25%
पश्चिम बंगाल 3,490 3,942 13%
झारखंड 2,121 2,071 -2%
ओडिशा 2,374 2,790 18%
छत्तीसगढ़ 2,068 2,274 10%
मध्य प्रदेश 2,291 2,621 14%
गुजरात 6,507 7,216 11%
दमन और दीव 92 94 2%
दादर और नगर हवेली 139 145 5%
महाराष्ट्र 14,092 15,735 12%
कर्नाटक 6,453 7,414 15%
गोवा 401 411 2%
लक्षद्वीप 3 2 -20%
केरल 1,416 1,754 24%
तमिलनाडु 5,974 6,427 8%
पुद्दुचेरी 175 159 -9%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 25 36 45%
तेलंगाना 3,460 3,667 6%
आन्ध्रप्रदेश 2,088 2,563 23%
अन्य भू-भाग 141 145 3%
केंद्र क्षेत्राधिकार 47 100 114%
कुल योग 74,952 83,581 12%

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More