25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, प्रतिदिन नए मामलों में 81 प्रतिशत योगदान

देश-विदेशसेहत

छह राज्यों – महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और पिछले 24 घंटों में दर्ज किए नए मामलों (40,715) में इनका योगदान 80.90 प्रतिशत रहा है।

महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्‍या अभी भी सबसे अधिक 24,645 (60.53 प्रतिशत) है। इसके बाद पंजाब में 2,299 और गुजरात में 1,640 नए मामले सामने दर्ज किए गए हैं।

दस राज्यों में अभी भी कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

इस वर्ष फरवरी के मध्य माह में  कोरोना के मामले सबसे कम दर्ज किए गए थे। लेकिन अब कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) में वृद्धि दर्ज की जा रही है और आज यह 3.45 लाख (3,45,377) है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 10,731 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 75.15 प्रतिशत है तथा देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 62.71 प्रतिशत है।

नीचे दिये गए ग्राफ़ देश में कोरोना के मामलों के दोगुना होने के समय (डबलिंग टाइम) को दर्शाया गया है।

कोरोना के मामलों के दोगुना होने का समय 1 मार्च, 2021 से 504.4 दिनों की तुलना में 23 मार्च, 2021 को घटकर 202.3 दिन हो गया है।

आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 4.8 करोड़ (4,84,94,594) वैक्सीन खुराक 7,84,612 सत्रों के माध्यम से दिलाई गई है। पहली खुराक के टीकाकरण ने आज 4 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है (4,06,31,153)

इनमें 78,59,579 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 49,59,964 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 82,42,127 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 29,03,477 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) ले चुके हैं। 42,98,310 लाभार्थी वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2 करोड़ (2,02,31,137) से अधिक लाभार्थी हैं।

स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्क्रस 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक
78,59,579 49,59,964 82,42,127 29,03,477 42,98,310 2,02,31,137 4,84,94,594

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 66वें दिन 32 लाख (32,53,095) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई (22 मार्च 2021)। इनमें 48,345 सत्रों के जरिये 29,03,030 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी गई और 3,50,065 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

22 मार्च 2021
स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
69,929 73,804 1,42,159 2,76,261 5,59,930 21,31,012 29,03,030 3,50,065

भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,11,81,253 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.67 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 29,785 मामले ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोविड से 199 लोगों की मौत हुईं है।

दैनिक मृत्यु के मामले में 80.4 प्रतिशत मृत्यु छह राज्यों में हुई। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र और पंजाब में 58-58 मरीजों की मौत हुईं। इसके केरल और छत्तीसगढ में 12-12 लोगों की कोविड से मौत हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00727TL.jpg

चौदह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित), गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, सिक्किम, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, लद्दाख (केंद्र शासित), मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड शामिल हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More