31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अपने सपने संस्था की ओर से तीसरा गर्म कपड़े वितरण अभियान

उत्तराखंड

देहरादून: अपने सपने संस्था अपना अभियान ठंड Vs HUM का तीसरा वितरण कार्यक्रम किया | जिसमे संस्था के वोलेंटियर्स के तीन अलग अलग दलों ने

कैरी गाँव प्रेमनगर में स्थित झुग्गी बस्ती, रेलवे स्टेशन देहरादून के निकट झुग्गी बस्ती और ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक झुग्गी बस्ती में गर्म कपड़ो का यह वितरण किया | गौरतलब है कि संस्था के वोलेंटियर्स द्वारा इससे पहले दो वितरण कार्यक्रम किये जा चुके है |

संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने सभी वोलेंटियर्स को धन्यवाद प्रेषित किया की उन्होंने इस ठंड में शहर के गरीब तबके के लिए जगह जगह कलेक्शन अभियान चलाकर गर्म कपड़े एकत्रित किए |

सचिव दीपक कोठियाल ने जानकारी दी की शहर के अलग अलग कॉलेजों और महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे अपने सपने के  कलेक्शन बॉक्स से जब अपने सपने के कार्यलय तक कपड़े आए तो सर्वप्रथम उनकी शोर्टिंग की | जिसके लिए पहले से ही एक शोर्टिंग टीम तैयार थी | उसके बाद सिर्फ ठंड में पहनने योग्य जैसे मफलर, गर्म टोपी, स्वेटर, कोट आदि ही वितरित किया गया |

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सचिव दीपक कोठियाल , कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर, दीप प्रकाश पंत, विशांत भसीन, प्रांजल शर्मा, यशवंत भट्ट, मनीषा चम्याल, वैशाली गुरुंग, आकाश गर्ग, सौरव जोशी आदि मौजूद रहे |

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More