35.6 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नव चयनित अभियंता परिश्रम की पराकाष्ठा पर जाकर कड़ी मेहनत, पूर्ण निष्ठा एवं लगन से करें अपने दायित्वों का निर्वहन करें: स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश

लखनऊः जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से पदस्थापना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। भर्ती से लेकर तैनाती तक की पूरी प्रक्रिया में कहीं भी किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। जलशक्ति मंत्री ने समस्त पदस्थापित अभियन्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ईमानदारी से कार्य करते हुए प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। आप सभी की नियुक्ति से लेकर पदस्थापन तक की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था से हुई है सभी अभियंता अपने तैनाती स्थल पर गरीबों की खुशहाली के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने यह बातें आज यहां तेलीबाग स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के डा० राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन के सभागार में लोक सेवा आयोग से नवचयनित सहायक अभियंताओं (सिविल) की ऐच्छिक विकल्प आधारित पारदर्शितापूर्ण पदस्थापन कार्यक्रम के अवसर पर कही।
जल शक्ति मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सभी नवनियुक्त सहायक अभियंता अपने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए अन्नदाता किसानों को खुशहाल बनाएं, किसानो की आय बढ़ाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, यदि किसान खुशहाल होंगे तो देश एवं प्रदेश की तरक्की होगी। आप सभी देश एवं प्रदेश का भविष्य हैं, देश एवं प्रदेश को आगे ले जाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित पदस्थापन कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा चयनित 158 सहायक अभियन्ता (सिविल) की पारदर्शीपूर्ण व्यवस्थान्तर्गत उनके द्वारा ऐच्छिक विकल्प के चयन के आधार पर पदस्थापना किया गया। ऐच्छिक विकल्प के चयन पर आधारित प्रक्रिया द्वारा पदस्थापना पर नवनियुक्त सहायक अभियंताओं (सिविल) द्वारा प्रसन्नता भी व्यक्त की गयी।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग श्री अनिल गर्ग, विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष श्री एन०सी० उपाध्याय, प्रमुख अभियन्ता (यांत्रिक) श्री देवेन्द्र अग्रवाल, मुख्य अभियंता शारदा सहायक श्री अशोक कुमार सिंह के साथ अन्य विभागीय अधिकारीगण और नवचयनित अभियंतागण उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More