25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

एसटीएफ: रूपये 50 हजार के पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी नितीश कुमार सिंह पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ व असलहे सहित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: एस0टी0एफ0, उ0प्र0 को रूपये 50 हजार के पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी नितीष कुमार सिंह को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में उल्लेखऩीय सफलता प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
नितीष कुमार सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी रामपुर, बंगरा थाना-तरयासुजान, जनपद कुषीनगर।
बरामदगीः-
1-    एक अदद पिस्टल 0.32बोर।
2-    एक अदद जिन्दा कारतूस- 0.32।
3-    दो अदद खोखा कारतूस- 0.32बोर।
4-    चार अदद मोबाइल फोन।
5-    चरस- 02किलोग्राम 370ग्राम (कीमत लगभग 10लाख रूपये)
6-    नगद रूपया-310/-रूपया नगद।
गिरफ्तारी का स्थान/दिनांकः-
जनपद कुषीनगर के थाना-कसया, जनपद-कुषीनगर क्षेत्रान्तर्गत रामाभार तिराहा के पास,     दिनांक 04-11-2018 समय प्रातः 06.10 बजे।
विगत काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपदों में संगठित अपराधियों एवं वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में श्री अमिताभ यष, पुलिस महानिरीक्षक एस0टी0एफ0 उ0प्र0 एवं श्री अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 श्री विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई गोरखपुर द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि थाना भाटपाररानी पर मु0अ0सं0 102/18 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0 103/18 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट में वांछित अभियुक्त नितीष कुमार सिंह जिस पर पुलिस महानिरीक्षक, गोरखपुर द्वारा रूपये 50 का पुरस्कार घोषित किया गया है। आज दिनांक 04-11-2018 को कसया जनपद कुषीनगर आने वाला है। उक्त सूचना पर एसटीएफ गोरखपुर इकाई निरीक्षक श्री सत्य प्रकाष सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस से सम्पर्क करते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुॅंचकर घेराबन्दी की गई, समय प्रातः लगभग 06.10 बजे एक व्यक्ति अपने पीठ पर एक बैग टाॅंगकर आते हुये दिखाई दिया, मुखबिर द्वारा बताया गया कि यही नितीष कुमार सिंह है। टीम द्वारा जब नितीष कुमार सिंह को आत्मसमर्पण हेतु ललकारा गया, तो नितीष कुमार सिंह ने पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस टीम द्वारा अपनी कार्य कुशलता, बहादुरी एवं अदम्य साहस का परिचय देते हुये आवश्यक बल का प्रयोग करते हुये नितीष कुमार सिंह कोे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे उपरोक्त बरामदगी हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर इसके द्वारा बताया गया कि वर्ष 2013 में इसके द्वारा बिहार के जनपद गोपालगंज थाना-कुचाईकोट क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटना कारित करने के कारण जेल भेजा गया था, जिसके फलस्वरूप यह बिहार के जनपद सिवान, गोपालगंज तथा उ0प्र0 के कुषीनगर, देवरिया आदि जनपदों के कुख्यात अपराधियों के सम्पर्क में आ गया। इसने गोपालगंज के मणिन्द्र मिश्रा, गोलू मिश्रा देवरिया के रामू कुषवाहा, शाका पाण्डेय कुषीनगर के भोला अंसारी, रोहित यादव व विकास तिवारी आदि के साथ मिलकर अपना गैंग बनाकर लूट आदि की अपराधिक वारदात करने लगा। बिहार में शराब बन्दी के कारण शराब व मादक द्रव्यों के अवैध व्यापार में अच्छी कमाई के कारण यह उसमें भी संलिप्त हो गया। यह गैंगेस्टर के मुकदमें में मार्च 2017 में गिरफ्तार कर देवरिया जेल में निरूद्ध किया गया था, जहाॅं से दिनांक 17-7-18 को जमानत पर छूटकर बाहर आया। बाहर आने के उपरान्त पुनः अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया, जिस क्रम में इसने दिनांक 12-08-2018 को कुषीनगर के सेवरहीं सर्राफा मण्डी में अपने साथियों शाका पाण्डेय, अनुराग सिंह आदि के साथ मिलकर संजय वर्मा को गोली मारकर लूट की घटना का अंजाम दिया एवं दिनांक 17-08-2018 को शाका पाण्डेय के साथ यह गोपालगंज बिहार जा रहा था, जहाॅं पर किसी की हत्या करनी था। हत्या करने की सुपारी रामू कुषवाहा के द्वारा ली गयी थी। गोपालगंज पहुॅंचने पर रामू कुषवाहा के द्वारा बताया जाता कि किसकी हत्या करनी थी। रास्ते में थाना भाटपाररानी क्षेत्रान्तर्गत चनकी घाट पर पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ हो जाने पर उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसमें उसका साथी शाका पाण्डेय एवं एक पुलिस कान्स0 घायल हो गया। शाका पाण्डेय गिरफ्तार कर लिया गया और यह मौके से फरार हो गया। उक्त घटना के बाद यह फरार होकर बिहार, मध्य प्रदेष, झारखण्ड, कर्नाटक, तेलंगाना आदि प्रदेषों में छुपकर रहने लगा था। पैसे का अभाव होने के कारण किसी को चरस बेचने के लिये आज दिनांक 04-11-2018 को कसया जनपद कुषीनगर आया था और गिरफ्तार कर लिया गया।
उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त को थाना-कसया, जनपद-कुषीनगर में दाखिल कर उसके विरद्व मु0अ0सं0 729/18 धारा 307 भादवि मु0अ0सं0 730/18 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट मु0अ0सं0 731/18 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त नितीष कुमार सिंह का अपराधिक इतिहास निम्नवत् हैः-

क्रसं    मु0अ0सं0    धारा    थाना     जनपद
1    847/14    379भादवि    तरया सुजान    कुषीनगर
2    339/16    379भादवि    तरया सुजान    कुषीनगर
3    444/16    41/411/403/399/307भादवि    तरया सुजान    कुषीनगर
4    445/16    3/25 आम्र्स एक्ट    तरया सुजान    कुषीनगर
5    799/16    2/3 गुण्डा एक्ट    तरया सुजान    कुषीनगर
6    156/17    3(10)गैगेस्टर एक्अ    तरया सुजान    कुषीनगर
7    126/13    394भादवि    कुचाईकोट    गोपालगंज (बिहार)
8    145/16    395भादवि    कुचाईकोट    गोपालगंज(बिहार)
9    230/18    394भादवि    सेवरहीं    कुषीनगर
10    231/18    395भादवि    सेवरही    कुषीनगर
11    102/18    307भादवि     भाटपाररानी    कुषीनगर
12    729/18    307 भादवि    कसया    कुषीनगर
13    730/18    3/25 आम्र्स एक्ट    कसया    कुषीनगर
14    731/18    8/20एनडीपीएस एक्ट    कसया    कुषीनगर

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More