30 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

एसटीएफ: साहसिक मुठभेड़ में कुख्यात इनामी अपराधी ढेर

उत्तर प्रदेश

मेरठ: उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में एस0टी0एफ0 टीम के साथ हुई एक साहसिक मुठभेड़ के दौरान रूपये 25,000/-25,000/- के पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी हिमांशू उर्फ नरसी उर्फ टाईगर एवं धीरज चैधरी की मृत्यु हो गयी।
अभियुक्तों का विवरणः-
1-    हिमांशू सिंघल उर्फ नरसी उर्फ टाइगर पुत्र प्रमोद सिंधल नि0 नेवाड़ी रोड, मोदीनगर, गाजियाबाद।
2-    धीरज चैधरी पुत्र मनवीर सिंह नि0 शताब्दीनगर, मेरठ।
बरामदगीः
1.    01 अदद कारबाईन 9 एमएम
2.    01 अदद पिस्टल 9 एमएम
3.    01 अदद पिस्टल 32 एमएम
4.    01 अदद तमंचा 315 बोर
5.    02 अदद मैगजीन कारबाईन
6.    02 अदद मैगजीन 9एमएम पिस्टल
7.    01 अदद मैगजीन पिस्टल 32 एमएम
8.    42 अदद कारतूस 9 एमएम
9.    54 अदद कारतूस 32 एमएम
10.    44 अदद कारतूस 315 बोर
11.    01 अदद हीरो होण्डा शाईन मोटर साइकिल नम्बर
12.    02 बैग कपड़े, चादर व जूते।
दिनांक 27-04-2018 को थाना क्षेत्र दौराला जनपद मेरठ में हाईवे पर हुई लोमहर्षक घटना, जिसमें शादी करके विदाई कराकर कार से जा रही नव विवाहिता मुस्लिम महिला मेहाविश की गोली मार कर हत्या कर कार एवं शरीर पर पहने हुए जेवरात और कैश आदि लूट लिये गये थे, जिसका अनावरण एस0टी0एफ0 मेरठ व स्थानीय पुलिस द्वारा किया गया था, जिसमें एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई थी एवं तीन अभियुक्त फरार चल रहे थे, जिनमें हिमांशू उर्फ नरसी उर्फ टाईगर और धीरज मुख्य अभियुक्त के रूप में वांछित चल रहे थे, जिनपर मेरठ पुलिस द्वारा क्रमशः रूपये 25000/- का इनाम घोषित किया गया था।
इस सम्बन्ध में मेरठ पुलिस के अधिकारियों द्वारा एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश से घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया, जिसके क्रम में श्री अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा एस0टी0एफ0 की फील्ड इकाई, मेरठ को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में श्री आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं श्री बृजेश कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, मेरठ में टीमे गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया।
आज दिनांक 29-05-2018 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, मेरठ एस0टी0एफ0 इकाई के निरीक्षण हेतु जनपद मेरठ में मौजूद थे तभी अभिसूचना संकलन के क्रम में ज्ञात हुआ कि कुख्यात अपराधी हिमांशू उर्फ नरसी उर्फ टाईगर व धीरज चैधरी,  जिनपर रूपये 25,000/- का पुरस्कार घोषित है, किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मेरठ करनाल रोड पर पदम कोल्ड स्टोरेज के सामने रास्ते से होते हुए एक खण्डहर मकान में अपने साथियों का इन्तेजार कर रहे हैं। मुखबिर की इस सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 द्वारा 02 टीमे बनायी गयीं। एक टीम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 के नेतृत्व में व दूसरी टीम श्री आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 के नेतृत्व में पदम कोल्ड स्टोरेज के पास पहुँच कर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँच कर घेराबंदी की गयी। समय लगभग 03ः25 बजे प्रथम टीम खण्डरनुमा मकान के ठीक सामने नीचे झाड़ीदार जमीन की आड़ लेते हुए आगे बढ़ी तथा द्वितीय टीम खण्डरनुमा मकान के बांयी साईड में नीचे झाड़ीदार जमीन की आड़ लेते हुए आगे बढ़ी। चांदनी रात के उजाले में मुखबिर ने पहचानते हुए बताया कि सामने मकान में वही दोनों हिमांशू उर्फ नर्सी व धीरज हैं,जिनपर रूपये 25,000/- का पुरस्कार घोषित है तथा थाना क्षेत्र दौराला जनपद मेरठ में हाईवे पर हुई लोमहर्षक घटना के मुख्य अभियुक्त हैं, जो आस पास में कुछ गतिविधियाँ कर रहे हैं। क्रालिंग करते हुए नजदीक जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 के द्वारा उनको बुलन्द आवाज में आत्मसमर्पण करने हेतु कहा तो एकदम से उनके द्वारा गालियाँ देते हुए जान से मारने की नियत से एस0टी0एफ0 टीम पर दुसाहसिक एवं आक्रामक ढंग से सीधे फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0  बाल-बाल बचे। एस0टी0एफ0 टीम द्वारा अदम्य शौर्य, साहस एवं संयम का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ संतुलित एवं नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें दोनों बदमाश मौके पर घायल हो गये, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में ईलाज हेतु भेजा गया, जहां चिकित्सक द्वारा दोनों बदमाशों को मृत घोषित कर दिया गया।
अपराधिक इतिहास अभि0 हिमांषु उर्फ नरसी उर्फ टाईगर, डी-79
क्र0
सं0    मु0अ0सं0    धारा    थाना
1    549/11    307 भादवि    मोदीनगर, गाजियाबाद
2    760/13    25/4 आम्र्स एक्ट    मोदीनगर, गाजियाबाद
3    817/13    110जी सीआरपीसी    मोदीनगर, गाजियाबाद
4    250/13    302/394 भादवि    निवाड़ी, गाजियाबाद
5    98/14    308 भादवि    मोदीनगर, गाजियाबाद
6    118/14    307 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट    मोदीनगर, गाजियाबाद
7    119/14    3/25 ए एक्ट    मोदीनगर, गाजियाबाद
8    122/14    41/102 द0प्र0सं0 व 411/414 भादवि    मोदीनगर, गाजियाबाद
9    58/14    302/307 भादवि    किठौर, मेरठ
10    41/14    392 भादवि    कंकरखेड़ा, मेरठ
11    86/14     392/504 भादवि    कंकरखेड़ा, मेरठ
12    92/14    394/307/411 भादवि    कंकरखेड़ा, मेरठ
13    111/14    392 भादवि     कंकरखेड़ा, मेरठ
14    05/14    392 भादवि    रतनपुरी, मु0नगर
15    33/14    392 भादवि     खतौली, मु0नगर
16    93/14    392/411 भादवि    खतौली, मु0नगर
17    54/14    392/411 भादवि    गढ, हापुड़
18    17/15    224/225/147/148/149/307/332/353/395/34/412 भादवि व 7 सीएलए एक्ट    सिविल लाइन, मेरठ
19    18/15    307 भादवि पुलिस मुठभेड़    सिविल लाइन, मेरठ
20    19/15    3/25 ए एक्ट    सिविल लाइन, मेरठ
21    242/18    394/302 भादवि     दौराला, मेरठ
22    309/18    307 भादवि     मोदीनगर, गाजियाबाद
अपराधिक इतिहास अभि0 धीरज चैधरी
क्र0
सं0    मु0अ0सं0    धारा    थाना
1    384/09    294 भादवि    परतापुर, मेरठ
2    321/09    3/4 गुण्डा एक्ट    परतापुर, मेरठ
3    373/10    308/323/504 भादवि    परतापुर, मेरठ
4    321/12    379 भादवि व 197 एमबी एक्ट    परतापुर, मेरठ
5    38/13    147/148/149/307 भादवि    परतापुर, मेरठ
6    42/13    25 ए एक्ट    परतापुर, मेरठ
7    44/13    41/102 सी0आर0पी0सी0    परतापुर, मेरठ
8    904/13    3/4 गुण्डा एक्ट    परतापुर, मेरठ
9    119/14    110जी सीआरपीसी    परतापुर, मेरठ
उक्त पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ पर मु0अ0सं0-625/2018 धारा-307 भा0द0वि0 तथा मु0अ0सं0- 626/2018 व 627/2018 धारा-25/27 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कराया गया है।  अग्रेतर विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More