35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

गैर जमानती वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान: पुलिस महानिदेशक

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक /परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद को निर्देशित किया गया था कि जनपदों में गैर जमानती वारण्टियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जाये, जो किसी अभियोग में, विशेषकर गंभीर अपराध में, आरोपी हों। मा0 न्यायालय में साक्ष्य हेतु साक्षीगणों के विरूद्व निर्गत बिना जमानती वारंट को इस अभियान में सम्मिलित न किया जाये।
उक्त अभियान में समस्त अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने-अपने सर्किल में प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारियों के नेतृत्व में गठित टीमों के माघ्यम से थाना क्षेत्र के गैर जमानती वारण्टियों की गिरफ्तारी का अभियान दिनांक 28/29.05.2018 की रात्रि 12.00 बजे से 04.00 के मध्य चलाया गया।

    उक्त अभियान के सम्बन्ध में कृत कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः-
क्र0सं0    जोन का नाम    गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या
1.    लखनऊ    606
2.    गोरखपुर    516
3.    आगरा    347
4.    वाराणसी    324
5.    मेरठ    272
6.    कानपुर    248
7.    बरेली    221
8.    इलाहाबाद    167

  • अभियान के दौरान प्रदेश में कुल 2701 गैर जमानती वारण्टी गिरफ्तार।
  • उक्त अभियान में जनपद लखनऊ व आगरा की गिरफ्तारी सबसे अधिक रही।
  • जनपद लखनऊ द्वारा कुल 146, जनपद आगरा द्वारा 90, गैर जमानती वारण्टियों की गिरफ्तारी की गयी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More