26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी, मण्डलीय एवं जनपदों के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ शिक्षक नेताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुएः मुलायम सिंह यादव

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि देश की समृद्धि एवं सुरक्षा में शिक्षक एवं सेना की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक समाज का निर्माण करता है और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए मार्ग बताता है जबकि सेना सीमा पर कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए भी देश की रक्षा करती है। जहां नागरिक शिक्षित होगें वही देश तरक्की करेगा। उन्होने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही न दें अपितु छात्रों की जिज्ञासाएं भी शांत करें। शिक्षक अपने अंदर हीनभावना लाने से भी बचें।

श्री मुलायम सिंह यादव आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी, मण्डलीय एवं जनपदों के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ शिक्षक नेताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक को संरक्षक सुश्री मीनाक्षी कौल, प्रंातीय अध्यक्ष श्री अरविन्द पाण्डेय, महामंत्री श्री केदारनाथ तिवारी और श्री जी0 एस0 शुक्ल ने भी सम्बोधित किया और राजकीय शिक्षको की समस्याएं रखी। उन्होने नेताजी को 9 सूत्री मांग पत्र भी दिया। श्री यादव ने शिक्षको की मांगों का संज्ञान लेते हुए सरकार से वार्ता कराने का आश्वासन दिया।
श्री यादव ने कहा कि वे स्वयं शिक्षक रहे हैं और लगातार 16 साल तक पढ़ाते रहे थे। बाद में विधायक और मंत्री रहते हुए भी वे कक्षाएं लेने जाते थे। उन्होने कहा कि सरकारी हो या गैर सरकारी शिक्षक शिक्षक है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। श्री यादव ने माना कि शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों की बड़ी कमी है, वे इधर सरकार का ध्यान जरूर आकर्षित करेगें।
           श्री यादव ने समाजवादी सरकार की योजनाओं से समाज के सभी वर्गो के लाभान्वित होने का दावा करते हुए कहा कि पांच साल के लिये किए गए अधिकांश चुनावी वादे तीन साल में पूरे हो गए हैं। जन सामान्य को जितनी सुविधाएं उत्तर प्रदेश में मिल रही है, अन्यत्र कहीं नहीं उपलब्ध है। यहंा मुफ्त पढ़ाई, दवाई, सिंचाई और गम्भीर रोगों के मुफ्त इलाज की सुविधा है। जनता महसूस कर रही है कि यहां अच्छा काम हो रहा है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने महिला शिक्षिकाओं की सार्वजनिक जीवन में ज्यादा भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि महिलाएं आज भी दबावों की जिन्दगी जी रही है। उन्हें बराबरी का दर्जा देना होगा। अभी भी महिलाओं में साक्षरता की कमी है। महिला शिक्षिकाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है।
          श्री यादव ने गांवो से हो रहे पलायन को रोकने के लिए गांवो की दशा सुधारने पर बल दिया। उन्होने कहा चैधरी चरण सिंह और डा0 लोहिया ने कृषि अर्थव्यवस्था में सुधार की बात की थी। चैधरी साहब ने किसानों में जागृति पैदा की। श्री यादव ने भारत पाक बांग्लादेश का महासंघ बनाने पर जोर देते हुए कहा कि देश को मजबूत बनाना है तो पाकिस्तान से दोस्ती रखना होगा। शासक वर्ग की इसमें रूचि नहीं है पर दोनों ओर की जनता दुश्मनी से तंग है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More