33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

समाज ने महिलाओं को बहुत से बन्धनों में बाँध रखा है: नेहा जोशी

उत्तराखंड

देहरादून: भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नेहा जोशी यूथ फाउंडेशन के कैंप में कोर मिलिट्री पुलिस की ट्रेनिंग ले रही युवतियों को प्रेरित करने पहुँची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गणेश जोशी की बेटी, नेहा जोशी, जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर काम करती हैं। बालावाला में स्तिथ सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी में नेहा जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

नेहा जोशी, 1978 में गठित, भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) की राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी हैं, जो भारतीय जनता पार्टी की एक युवा शाखा है। पशु प्रेमी, नेहा जोशी को किताबें पढ़ने और इकट्ठा करने में गहरी दिलचस्पी है। ट्रेनिंग कर रही लडकियों की सराहना करते हुए नेहा ने कहा की वह घर व अपने गाँव की दहलीज पार कर सफलता की तरफ पहला कदम बढ़ा चुकी हैं। नेहा ने जोर देकर कहा कि समाज ने  महिलाओं को बहुत से बन्धनों में बाँध रखा है और आत्म निर्भर बन हमें इन बन्धनों से छुटकारा पाना है। नेहा ने कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखण्ड की एक उम्मीद बताया। जब भी उत्तराखण्ड को जरूरत पड़ी वे मदद के लिए आगे आये हैं।

सेना, पहली बार महिलाओं को सैन्य पुलिस में भर्ती करने जा रही है। इन भर्तियों के प्रशिक्षण के लिए, 10 जुलाई से यूथ फाउंडेशन ने उत्तराखंड की बेटियों के लिए सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी, बालावाला में निशुल्क कैंप का आयोजन किया है। इस शिविर में 200 लड़कियाँ प्रशिक्षण ले रहीं हैं।

कर्नल अजय कोठियाल (रि) द्वारा संस्थापित यूथ फ़ाउंडेशन गढ़वाल राइफल्स और कुमाऊँ रेजिमेंट की भर्ती के लिए गढ़वाल और कुमाऊँ के युवाओं को प्रशिक्षण देने हेतु विभिन्न छेत्रों में पिछले छ सालों से निशुल्क कैम्प लगाता आया है। अभी तक इन शिविरों से आठ हज़ार से भी ज्यादा युवा भारतीय फ़ौज का हिस्सा बन चुके हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More