40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

समाजवादी महिला सभा के जिला/नगर अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता करते हुएः प्रदेश अध्यक्ष श्वेता सिंह

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: समाजवादी महिला सभा के जिला/नगर अध्यक्षों की बैठक आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष डा0 श्वेता सिंह की अध्यक्षता

में हुई जिसमें 01 मई, से 10 मई, 2016 तक साइकिल यात्रा में भागीदारी करने तथा सन् 2017 के विधान सभा चुनावों को लक्ष्य मानकर गांव-गांव समाजवादी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार कर बहुमत से पुनः श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
         डा0 श्वेता सिंह ने विपक्षी पार्टियों की साजिशों और अफवाहों से सजग रहने तथा सहयोगी महिला पदाधिकारियों से उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की मदद करने का आग्रह किया। बैठक में मुख्य अतिथि श्री एस0आर0एस0 यादव, एमएलसी द्वारा लोकदल की प्रदेेश अध्यक्ष श्रीमती नीता सचान के साथ अर्पणा मिश्रा, नरेन्द्र कौर एवं सपना जायसवाल को पार्टी में शामिल कराया गया।
          बैठक को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी तथा प्रदेश महासचिव श्रीमती शारदा सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्रीमती विद्या यादव, गीता पाण्डेय, उमा यादव, फिरदौश जहाॅ, राजेश यादव, शांति यादव, नीता सिंह, संध्या यादव, मुन्नी पाल, बबिता सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Related posts

2 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More