29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अब तक 38.05 लाख मी0टन गेहूँ 7,10,840 किसानों से खरीदा गया

उत्तर प्रदेश

लखनऊः गेहूँ क्रय वर्ष 2018-19 में मूल्य समर्थन योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य 50 लाख मी0टन के विरूद्ध 6172 क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 38.05 लाख मी0टन गेहूँ 7,10,840 किसानों से खरीदा जा चुका है, जो कि लक्ष्य का लगभग 76 प्रतिशत है। गतवर्ष इसी अवधि में लगभग 23.21 लाख मी0टन गेहूँ क्रय किया गया था। खरीदे गये गेहूँ के सापेक्ष लगभग 6574.51 करोड़ का भुगतान आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से किसानों को किया जा चुका है। यह जानकारी खाद्य आयुक्त श्री आलोक कुमार ने आज यहां दी।

        श्री आलोक कुमार ने बताया कि गेहूँ खरीद में लापरवाही बरतने वाले अब तक 28 कर्मचारियों व 11 बिचैलियों/ठेकेदारों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराई जा चुकी है। साथ ही 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 28 कर्मचारियों को निलम्बित किया गया है। इसके अतिरिक्त 29 कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गयी है तथा 15 कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी। इस प्रकार कुल 435 लोगों के खि़लाफ कार्यवाही की गयी है।

        खाद्य आयुक्त ने कहा कि सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूँ बेचने के लिए किसान अपना पंजीकरण विभागीय पोर्टल बिेण्नचण्दपबण्पद पर करा सकते हैं व निकटवर्ती क्रय केन्द्र से सम्पर्क कर गेहूँ तुलवाने की तिथि का टोकन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर किसान टोल फ्री नं0-18001800150 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसान सम्बन्धित ब्लाॅक के विपणन निरीक्षक/क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, उप जिलाधिकारी व जिला खरीद अधिकारी से सम्पर्क भी कर सकते है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More