38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

श्री मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रदेश के कोने-कोने में लोग दुआएं कर रहे: राजेन्द्र चैधरी

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: श्री मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रदेश के कोने-कोने में लोग दुआएं कर रहे हैं। हवन-पूजा के साथ मजारों पर भी मन्नतें मानी जा रही हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वास्थ्य के प्रति समाजवादी कार्यकर्ता और नेता ही नहीं, प्रदेश का आम आदमी भी चिन्ताग्रस्त दिखाई दिया है।

        गुडगांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती श्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। डाक्टरों ने उन्हें विश्राम करने की सलाह दी है। किन्तु श्री मुलायम सिंह यादव लोकसभा की बैठकों में जाने के लिए व्यग्र हैं। उनकी चिन्ता यह है कि संसद में जनहित के मुद्दे उठने चाहिए। वे जल्दी से जल्दी अपने समर्थकों, सहयोगियों और प्रशंसको के बीच आने के लिए उत्सुक हैं। होली के पर्व पर इस बार अपनों के बीच न रह पाने का भी उन्हें दुःख है।
          मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कल ही नेताजी से मेदांता अस्पताल में जाकर भेंट की थी। उनके साथ पार्टी प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी थे। उन्होने भी नेताजी से मिलकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री जी लगातार नेताजी एवं उनके डाक्टरों के सम्पर्क में है। आज नेताजी आईसीयू से प्राइवेट कमरे में स्थानान्तरित हो गए हैं।
          मुख्यमंत्री जी ने उन सभी लोगों के प्रति आभार जताया है जो नेताजी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहे है। नेताजी के प्रति यह उनका प्रेम, सम्मान और निष्ठा की भावना है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More