25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

इनामी अपराधी अवैध अस्लाहों के साथ गिरफतार

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को कुख्यात अन्र्तप्रान्तीय शूटर तथा उ0प्र0 पुलिस द्वारा रू0 50,000/- तथा बिहार पुलिस द्वारा रू0-10000/- के पुरस्कार घोषित अपराधी को उसके एक सहयोगी के साथ लखनऊ में एक साहसिक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में उल्लेखीनय सफलता प्राप्त हुयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
1-सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी पुत्र उदय प्रताप सिंह निवासी ग्राम-नरई इमिलिया थाना-सराय लखन्सी जनपद मऊ।
2-चन्द्रिका साहनी उर्फ पप्पू सााहनी पुत्र बाॅसदेव निवासी ग्राम रामगढ़ताल टोला मनहट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर।
बरामदगी का विवरणः
1- 01 अदद कार्बाइन 9एमएम पर ब्।स् 9डड ब्।त्ठप्छम्ध्ैन्ठ ड।ब्भ्प्छ ळन्छध्2011  तथा नम्बर अस्पष्ट 3।थ्12.क्श्र2388.1005.000027 अंकित है तथा 04 अदद जिन्दा कारतूस।
2- 01 अदद पिस्टल .32 बोर सिल्वर कलर जिस पर प्छक्प्।छ  व्त्क्छ।छब्म्   थ्।ब्ज्व्त्प्म्ैध्च्प्ैज्व्स् 7ण्65 डड ;0ण्32श्द्ध तथा नम्बर त् च्.111759 अंकित है। जानकारी करने पर यह मो0 अलाउद्दीन पुत्र शेख निजामुद्दीन निवासी महुआरी सिवान के नाम जून 2003 में प्ेेनमक पाया गया तथा 03 अदद जिन्दा एवं 02 अदद खोखा कारतूस।
3- 01 अदद तमंचा 315 बोर तथा 03 अदद जिन्दा कारतूस।
4- 02 अदद मोबाइल फोन तथा 05 अदद सिमकार्ड।
घटना का स्थान व समय-दि0-02.08.15 समय 22.45बजे रात्रि कुकरैल बंधा थाना महानगर लखनऊ।
विभिन्न गैंगो के शूटर/सुपारी किलर तथा पुरस्कार घोषित अपराधियों/संगठित गिरोहांे के विरूद्ध अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी हेतु एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश की सभी इकाईयों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में उ0प्र0 तथा बिहार के विभिन्न जनपदों में सक्रिय एवं पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी की गिरफ्तारी हेतु डा0 अरविन्द चतुर्वेदी, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृृत्व में एस0टी0एफ0 की फील्ड इकाई, गोरखपुर द्वारा अभिसूचना संकलन किया जा रहा था। अभिसूचना संकलन के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मोनू चवन्नी थाना उभांव जनपद बलिया के एक दोहरे हत्या काण्ड की मुकदमें में अपने विरूद्ध गवाही न करने से मुकदमें के वादी एवं गवाहान को लगातार धमकियाॅ दे रहा है तथा उनकी हत्या कराना चाह रहा है। विगत में कुछ समय पूर्व हत्या कराने हेतु उसके द्वारा शूटर/बदमाश भेजे गये थे किन्तु एस0टी0एफ0 द्वारा प्रदत्त सूचनाओं के आधार पर उनकी तत्परतापूर्वक स्थानीय पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी कर ली गयी। तत्पश्चात उक्त मोनू चवन्नी हत्या करने की तैयारी करने लगा। इसी क्रम में दिनांक-02.08.15 को सूचना प्राप्त हुई कि वह अपने एक सहयोगी के साथ कुछ असलहों का आदान प्रदान करने लखनऊ आयेगा।  एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, गोरखपुर की एक टीम पुलिस उपाधीक्षक श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी क नेतृृत्व में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कुकरैल बन्धा, महानगर पर घेराबन्दी करते हुए लग गयी, जहाॅ एक साहसिक मुठभेड के पश्चात सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी तथा उसके सहयोगी चन्द्रिका साहनी उर्फ पप्पू साहनी की गिरफ्तारी करते हुए उक्त बरामदगी की गयी।
ऽ अभियुक्त मोनू चन्वन्दी द्वारा अपने साथियों के साथ दिनांक-31.08.2014 को जनपद बलिया के थाना उभांव क्षेत्र में विन्देश्वरी मिश्रा तथा परशुराम मिश्रा (पिता-पुत्र) की लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली गयी थी। इसी घटना में उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ के स्तर से 50,000/- रूपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। लूटी गयी रिवाॅल्वर के सम्बन्ध में पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है, जिसे विकसित किया जा रहा है।
ऽ दिनांक-23.11.14 को सिवान बिहार के टाऊन थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते हुए स्थानीय भाजपा सांसद के प्रवक्ता तथा सर्राफा व्यवसायी श्रीकान्त भारती की हत्या उक्त मोनू चवन्नी द्वारा अपने साथियों के साथ गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस घटना के दो अन्य शूटरों शैलेन्द्र यादव को दिनांक-25.02.2015 व विकास पाल को दिनांक-11-04-2015 को गिरफ्तारी एस0टी0एफ0 की सहयोग से स्थानीय पुलिस द्वारा की गयी थी।
ऽ अभियुक्त मोनू चवन्नी द्वारा उत्तर प्रदेश एवं बिहार के दर्जनों लोगों को रंगदारी हेतु धमकाया जा रहा था। जनपद गोपालगंज के राजनैतिक व्यक्ति एवं व्यवसायी श्री कृष्णा शाही से 10 लाख रूपये रंगदारी मांगी जा रही थी। उसके सम्बन्ध में थाना हथुआं गोपालगंज पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
अभियुक्त मोने चवन्नी व उसके सहयोगी चन्द्रिका उर्फ पप्पू सााहनी से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान मोनू ने बताया कि बरामद पिस्टल एवं कारबाईन सिवान के उपेन्द्र सिंह ने उसे आपराधिक घटनायें करने के लिए दी थी।  यह भी बताया कि उपेन्द्र सिंह बिहार के सिवान जेल में निरूद्ध माफिया शहाबुददीन के लिीए काम करता है। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना महानगर लखनऊ पर मु0अ0सं0-231, 232, 233/2015 अन्तर्गत  धारा-307/34 भा0द0वि0 एवं 3/25/27 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कराया गया है।
अपराधिक इतिहासः-
क्र0 सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना व जनपद
1 2500/2009 307 भा0द0वि0 सराय लखन्सी, मऊ।
2 1651/2009 392/411 भा0द0वि0 दोहरीघाट, मऊ।
3 493/2009 60 एक्सा0 एक्ट, 272/273 भा0द0वि0 सराय लखन्सी, मऊ।
4 634/2009 307 भा0द0वि0 जंगीपुर, गाजीपुर।
5 635/2009 325/25 आम्र्स एक्ट जंगीपुर, गाजीपुर।
6 636/2009 1/21 एनडीपीएस एक्ट जंगीपुर, गाजीपुर।
7 1814/2009 302 भा0द0वि0 कोतवाली, मऊ।
8 1963/2009 (3) गैंगेस्टर एक्ट दोहरीघाट, मऊ।
9 1531/2009 356/411 भा0द0वि0 कोपागंज, मऊ।
10 2212/2009 307 भा0द0वि0 सराय लखन्सी, मऊ।
11 2214/2009 41/411/414 भा0द0वि0 सराय लखन्सी, मऊ।
12 2213/2009 3/25 आम्र्स एक्ट सराय लखन्सी, मऊ।
13 2515/2009 41/411 भा0द0वि0 सराय लखन्सी, मऊ।
14 493/2009 60/63 व 272/273 भा0 द0वि0 सिधारी, आजमगढ़।
15 379/2013 7/25 आम्र्स एक्ट बेलीपार, गोरखपुर।
16 380/2013 467/468/471/419/420 भा0द0वि0 बेलीपार, गोरखपुर।
17 शून्य/2013 41/102 दं0प्र0सं0 व 411 भा0द0वि0 बेलीपार, गोरखपुर।
18 431/2014 147/148/149/302 भा0द0 वि0 उभाव, बलिया।
19 497/2014 302/120बी/349 भा0द0वि0 सिवान, बिहार।
20 66/2015 387/120बी भा0द0वि0 हथुआ गोपालगंज, बिहार।
21 851/15 3/7/25 आम्र्स एक्ट थाना उभाव, बलिया।
22 852/15 307 भा0द0वि0 थाना उभांव, बलिया।
23 133/15 504/506 भा0द0वि0 थाना मधुबन, मऊ।
गिरफतार अभियुक्तों को थाना-महानगर, लखनऊ में दाखिल कर उनके विरूद्ध मु0अ0सं0-231, 232 व 233/2015 धारा-307/34भादवि व 25/27 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कराया गया है।  अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More