40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं सूचना श्री नवनीत सहगल ने ‘लोनली प्लेनेट‘ संस्था द्वारा राज्य को दिए गए ‘बेस्ट इण्डियन डेस्टिनेशन फाॅर कल्चर‘ अवाॅर्ड की ट्राॅफी भेंट की

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं सूचना श्री नवनीत सहगल ने ‘लोनली प्लेनेट संस्था‘ द्वारा राज्य को दिए गए ‘बेस्ट इण्डियन डेस्टिनेशन फाॅर कल्चर‘ अवाॅर्ड की ट्राॅफी भेंट की।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को यह अवाॅर्ड दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में पर्यटन की असीमित सम्भावनाएं मौजूद हैं और यहां आने वाले पर्यटकों को अनेक रोमांचक अनुभव होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार पर्यटन को प्रदेश में बढ़ावा दे रही है, जिसके चलते प्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

उल्लेखनीय है कि ‘लोनली प्लेनेट‘ संस्था द्वारा कराए गए एक सर्वे के माध्यम से इस पुरस्कार के लिए प्रदेश का चयन किया गया था। संस्था द्वारा यह सर्वे परम्परागत तरीके के साथ-साथ आॅनलाइन भी कराया गया था। कल 09 मई, 2016 को मुम्बई में आयोजित एक समारोह के दौरान इस पुरस्कार को प्रमुख सचिव पर्यटन श्री नवनीत सहगल ने ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि ‘लोनली प्लेनेट‘ पर्यटन से सम्बन्धित अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि की एक ट्रैवेल गाइड संस्था है, जो पर्यटकों को यात्रा और पर्यटन स्थानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां और सलाह उपलब्ध कराती है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More