36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

01 मई, 2016 से प्रारम्भ साइकिल यात्रा अभियान का आज समापन दिवस पूरे जोश खरोश के साथ हुआ सम्पन्न

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि जन-जन के द्वार तक समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुॅचाने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 01 मई,2016 से प्रारम्भ साइकिल यात्रा अभियान का आज अंतिम समापन दिवस पूरे जोश खरोश के साथ सम्पन्न हुआ। इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिली। हर जनपद में हजारों कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्राओं के दौरान लोगों से संवाद कर उनको सरकारी योजनाओं जानकारी दी।
दस दिवसीय साइकिल यात्राओं के दौर में ब्लाक वार्ड स्तर तक गांव और षहरों में नौजवानों, अल्पसंख्यको और महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की। एक अनुमान के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में चलनेवाले अभियान में लाखों साइकिले चलाई गई है। समाजवादी सरकार ने समाजवादी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का साहित्य भी बंटा और नुक्कड़ नाटकों का भी संदेश गया।
आज राजधानी में समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद की गूंज रही। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ से सैकड़ों महिलाएं साइकिल लेकर निकली। इनकी यात्रा को मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया। इन महिलाओं का नेतृत्व महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रंजना बाजपेयी ने किया। यह साइकिल यात्रा पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से प्रारम्भ होकर हजरतगंज, जीपीओ, बापू भवन, प्रतिभा सिनेमा, गवर्नर हाउस होते समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय कार्यालय जाकर समाप्त हुई।
समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्राप्त सूचनाओं के अनुसार विभिन्न जनपदो में सरकार के मंत्रियों ने भी साइकिल यात्राओं के समापन दिवस पर भागीदारी की। कई मंत्रियों ने खुद साइकिल यात्रा का नेतृत्व किया तो कई मंत्रियों ने साइकिल यात्रियों के जत्थो को पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया। सभी जनपदो में जिलाध्यक्षों तथा प्रमुख नेताओं ने पूरे अभियान में उत्साह से भाग लिया।
जौनपुर में मंत्री श्री पारसनाथ यादव और राज्यमंत्री श्री जगदीश सोनकर, गोण्डा में श्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह, फैजाबाद में मंत्री श्री अवधेश प्रसाद और राज्यमंत्री श्री तेज नारायण पाण्डेय, अम्बेडकरनगर में मंत्री श्री राममूर्ति वर्मा एवं राज्यमंत्री श्री शंखलाल मांझी, मेरठ में मंत्री श्री शाहिद मंजूर, अमरोहा में मंत्री श्री महबूब अली एवं श्री कमाल अख्तर, बिजनौर में राज्यमंत्री श्री मूलचन्द चैहान, बाराबंकी में मंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप तथा राज्यमंत्री श्री राजीव कुमार सिंह एवं श्री फरीद महफूज किदवई, कासगंज (एटा) में राज्यमंत्री श्री मानपाल सिंह एवं श्री देवेन्द्र सिंह,पूर्व साॅसद, कन्नौज में राज्यमंत्री श्री विजय बहादुर पाल, मिर्जापुर में श्री कैलाश चैरसिया, बस्ती में मंत्री श्री राम करन आर्य और बलरामपुर में श्री एस0पी0 यादव ने साइकिल यात्राओं के समापन कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
श्री मनीष यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रियों का एक बड़ा जत्था लोहिया पार्क, चैक से कोनेश्वर चैराहा, ठाकुरगंज, बालागंज, हुसैनाबाद, डालीगंज पुल, शहीद स्मारक, हाईकोर्ट चैराहा, कैसरबाग, परिवर्तन चैक से हजरतगंज, राजभवन होते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस यात्रा में मुख्य रूप से श्री अभय यादव गुड्डू (पार्षद) मुलायम सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, मनोज चैरसिया, बीरू यादव, पंकज सैनी आदि शामिल थे। राजधनी लखनऊ में महिला साइकिल यात्रियों के जत्थे में मुख्य रूप से श्रीमती बंदना चतुर्वेदी, इरम फात्मा रिजवी, सरिता सिंह, प्रीति तिवारी, मनीषा साहा, संगीता सिंह, अनीता श्रीवास्तव, नईमा बानों, बसंती चन्द्र, मुन्नी बेगम सिद्दीकी की भागीदारी रही।
पूर्वी विधान सभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से राजीव गांधी वार्ड-1 और 2, से चलकर पालीटेक्नीक चैराहे पर समाप्त हुई। सर्वेश यादव (पार्षद) तथा आशीष सिंह के नेतृत्व में पत्रकारपुरम चैराहे से साइकिल यात्री पार्टी का प्रचार करते निकले। मध्य विधान सभा क्षेत्र में श्री रविदास मेहरोत्रा विधायक तथा नगर उपाध्यक्ष श्री ताराचन्द के नेतृत्व में लाल टोपी पहने पार्टी का झण्डा लिए सैकड़ों साइकिल यात्री निकले।
मिर्जापुर में श्री आशीष यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकली। मेरठ से युवा साइकिल सवारो का जत्था श्री रईस बड्डा के नेतृत्व में लखनऊ आया। इसमें सर्वश्री जावेद अब्दुल्ला नौबत गुर्जर सरताज आदि तमाम युवा शामिल थे। श्री रमेश सिंह यादव, प्रदेश सचिव युवजन सभा, मिर्जापुर के नेतृत्व में पूर्वांचल से 441 युवा लखनऊ साइकिल चलाकर पहुॅचे। उनके साथ सर्वश्री मुन्ना विश्वकर्मा, सोनू यादव, राजेश मौर्या, महेश यादव, जवाहर मौर्या, रितेश कुमार आदि रहे हैं। इलाहाबाद में सैयद इफ्तिखार हुसैन एडवोकेट ने साइकिल जत्थों को रवाना किया।
श्री राजेन्द्र चौधरी ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है जिन्होने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में चल रही समाजवादी सरकार के विकास कार्यो के प्रति अपना भरोसा जताया है और इसके लिए भी धन्यवाद दिया है कि पूरे प्रदेश के हर क्षेत्र में समाजवादी साइकिल यात्रा अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान किया और उनका भरपूर स्वागत किया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More