33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने यूपी में विकास और खुशहाली लाने का काम किया: राजेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

लखनऊ/देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई ।कार्यक्रम की शुरुआत में उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत ने समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी,राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।उत्तराखंड के प्रमुख प्रदेश महासचिव मोहम्मद शोएब ने बैठक में राजनैतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पेश किया।

      प्रदेश कार्यसमिति  की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास श्री अखिलेश यादव के रूप में एक राष्ट्रीय नेतृत्व है।जो देश की समस्याओं और चुनौतियों के निदान का रास्ता निकाल सकते हैं।उत्तर प्रदेश में पांच साल के कार्यकाल में बतौर मुख्यमंत्री श्री यादव ने यूपी में विकास और खुशहाली लाने का काम किया था।जिससे बीजेपी सरकारों को सीख लेनी चाहिए।

      श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र के चार साल और उत्तराखंड की पंद्रह महीने की भाजपा सरकार ने जनता के हित में कोई काम नही किया।भाजपा शासन में उत्तराखंड में नौजवानों का पलायन बढ़ा है,किसानों की समस्या दूर करने में सरकार की कोई रुचि नही है,सूबे में अपराध की घटनाओं में बढोत्तरी हुई है,कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है।उत्तराखंड की जनता बीजेपी सरकार से त्रस्त हो गयी है जिसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में जनता जरूर देगी।लेकिन समाजवादियों को जनता को तैयार करना पड़ेगा।इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को धरना,प्रदर्शन में बढ़-चढ़ भाग लेना होगा।समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से लोकसभा और निकाय चुनाव लड़ेगी।

       मुख्य प्रवक्ता श्री चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को उत्तराखंड से आशा है। इसलिए ऊधमसिंहनगर में आगामी 31 अगस्त को उनका आगमन होना सुनिश्चित हुआ है।इस आयोजन में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

श्री चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का महिला शिक्षिका से किया गया बर्ताव अशोभनीय और निंदनीय है।भारतीय संविधान इसकी इजाजत नही देता।भाजपा का आचरण लोकतंत्र विरोधी है।

         राज्यकार्यकरिणी की बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सर्व श्री डॉ एस एन सचान,डॉ राजेन्द्र पराशर,अतुल शर्मा,मशकूर कुरेशी,चद्रशेखर यादव,हेमा बोरा,रमेश गौड़,राजेन्द्र सबरवाल,गुलफाम अली,लव कुमार दत्ता, श्रवण शंखधर,समीर आलम,दिवाकर जोशी,अर्जुन शर्मा,आशीष यादव,मदन सनयाल, सुरेश परिहार,उमेश शर्मा,मो जुल्फिकार और अरुण कुमार की उपस्थिति रही।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More