29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुलिस कार्यवाही में 03 अपराधी गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद: थाना कम्पिल पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बरखेडा नहर पर एक मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों को रोका गया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में कंा0 रमेश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में दो बदमाश ललित एवं दीपक घायल हो गये। उक्त दोनों घायल बदमाशांे व उसके एक साथी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक रिवाल्वर 32 बोर, पांच जीवित व एक खोखा कारतूस, एक तमंन्चा 315 बोर, तीन जीवित व दो खोखा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुईं। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तगण ग्राम मोहद्दीपुर में दोहरी हत्या करने जा रहे थे। पुलिस द्वारा की कार्यवाही/गिरफ्तारी से दोहरी घटना घटित होने से बचाया गया है।

इस सम्बन्ध में थाना कम्पिल पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1.    ललित कुमार निवासी आशा नगला थाना अकराबाद जनपद अलीगढ।
2.    दीपक निवासी नौरंगाबाद थाना सिकन्दरा राऊ जनपद हाथरस ।
3.    मनोज कुमार निवासी नगला फारम थाना कायमगंज जनपद फर्रूखाबाद।
बरामदगी
1.    एक रिवाल्वर 32 बोर, पांच जीवित व एक खोखा कारतूस
2.    एक तमंन्चा 315 बोर, तीन जीवित व दो खोखा कारतूस
3.    एक मोटरसाइकिल

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More