32.1 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुलिस कार्यवाही में 50-50 हजार रू0 के पुरस्कार घोषित दो कुख्यात डकैत ढेर

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: थाना रामनगर, देवा, टिकैतनगर,बदोसराय व क्राइम ब्रंाच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सिलौटा बहलोलपुर नहर पुलिया के पास डकैतो की घेराबंदी की गयी तो डकैतो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे निरीक्षक श्री कृष्ण कुमार मिश्रा, उ0नि0 श्री अनुराग उपाध्याय व आरक्षी राम मिश्रा घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो डकैत 1-मुशीर अहमद पुत्र अहमद व 2-इमरान उर्फ इब्राहिम उर्फ इरशाद घायल हो गये, जिन्हे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहाॅ डाक्टरों ने दोनो डकैतों को मृत घोषित कर दिया। चार डकैत मौके से फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। डकैतों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 08 जीवित कारतूस, 02 खोखा कारतूस, 01 पिस्टल 32 बोर, 12 जीवित कारतूस व 03 खोखा कारतूस बरामद हुये। पुलिस कर्मियों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
इस सम्बन्ध में थाना रामनगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उक्त दोनो मृत डकैत थाना रामनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 199/18 धारा 395/412 भादवि में वांछित थे, जिनकी गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-मुशीर पुत्र अहमद निवासी पारा कालू खेड़ा थाना मौरावा जनपद उन्नाव।
2-इमरान उर्फ इब्राहिम उर्फ इरशाद पुत्र रजी निवासी पारा थाना मौरावा जनपद उन्नाव।
बरामदगी
1-01 तमंचा 315 बोर, 08 जीवित कारतूस, 02 खोखा कारतूस।
2-01 पिस्टल 32 बोर, 12 जीवित कारतूस व 03 खोखा कारतूस।

मृत डकैत का अपराधिक इतिहास
1-मुशीर पुत्र अहमद निवासी पारा कालू खेड़ा थाना मौरावा जनपद उन्नाव।
2-इमरान उर्फ इब्राहिम उर्फ इरशाद पुत्र रजी निवासी पारा थाना मौरावा जनपद उन्नाव।
क्रं0सं0     मु0अ0सं0    धारा    थाना    जनपद
1    199/18    395/412 भादवि    रामनगर    बाराबंकी
2    214/18    395/412 भादवि    कोतवाली नगर    बाराबंकी
3    69/18    458 भादवि    जैदपुर    बाराबंकी
4    105/18    392 भादवि 399/402/307 भादवि    सफदरगंज    बाराबंकी
5    239/18    399/402/307 भादवि    रामनगर    बाराबंकी
6    77/18    457/380 भादवि    मवई    फैजाबाद
7    136/18    394 भादवि    रूदौली    फैजाबाद
8    41/18    457/380 भादवि    पटरंगा    फैजाबाद
9    42/18    392 भादवि    पटरंगा    फैजाबाद
10    89/18    395 भादवि    महमूदाबाद    सीतापुर
11    90/18    394 भादवि    महमूदाबाद     सीतापुर
12    595/18    395/397 भादवि    कोतवाली नगर    उन्नाव
13    594/18    323/382 भादवि    कोतवाली नगर    उन्नाव

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More