38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

स्वतन्त्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ के अवसर पर के ध्वजारोहण करते हुए: पुलिस महानिदेशक ओ0पी0 सिंह

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्वतन्त्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्री ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा मुख्यालय के प्रागंण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा सर्वप्रथम 02 अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक, मुख्यालय में कर्तव्यरत 03 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, 03 कार्मिकों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। इसके साथ ही इस मुख्यालय के 08 आईपीएस अधिकारियों, 07 पीपीएस अधिकारियों व 25 अराजपत्रित कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।
पुलिस महानिदेशक ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ पर प्रदेश के सभी पुलिसजनों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज का पावन दिवस हमें अपने राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान की अनुभूति कराता है। विदेशी राष्ट्र के दासत्व से मुक्त होने के उपरान्त अपने देश एवं समाज की प्रगति में भरपूर सहभागिता हमारा दायित्व था। अनेक क्षेत्रों में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हमने आश्चर्यजनक प्रगति की है। विज्ञान एवं तकनीकी का क्षेत्र इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग आदि क्षेत्रों में भी हमारी सफलतायें उल्लेखनीय है। देश की स्वतंत्रता एवं लोकतात्रिक शासन पद्धति के परिणामस्वरूप सभी क्षेत्रों में हमने समृद्धि और आत्मनिर्भरता हासिल की है तथा भारत में विश्व मेें अपनी अलग पहचान बनायी है।
उन्होने कहा कि वर्तमान परिवेश में पुलिस से समाज की अपेक्षाओं में भी वृद्धि हुई है। हमें स्वयं को जनता की सेवा के प्रति समर्पित करना होगा। हम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने सही आचरण और व्यवहार से  जनता की सेवा करें तथा समाज को सही दिशा देकर जनमानस का विश्वास अर्जित करें। विशेषरूप से बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धजनों की समस्याओं के निराकरण के प्रति अधिक जागरूक रहें।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि समाज में शान्ति एवं सद्भाव बनाये रखने का उत्तरदायित्व हम पर है तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखना हमारा प्रमुख कार्य है। आज का दिन यह संकल्प लेने का है कि देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने के लिए पुलिसजनों को राष्ट्र हित में निरन्तर जागरूक रहकर विघटनकारी तत्वों से सख्ती से निपटना है। जन समस्याओं के प्रति और अधिक जागरूक होकर समाज के कमजोर वर्ग के हितों की रक्षा में सक्रिय योगदान देना है।
उन्होंने अपेक्षा की कि पुलिसजन देश की एकता, अखंडता तथा सम्प्रभुता को अक्षुण्ण बनाये रखने में उपलब्ध संसाधन एवं जनशक्ति का सदुपयोग करते हुए जनता की सेवा करने में हमेशा अग्रणी रहेगें।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More