27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प0 गोविन्द वल्लभ पंत जी की 132वीं जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए: सीएम

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प0 गोविन्द वल्लभ पंत जी की 132वीं जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा भारत रत्न प0 गोविन्द वल्लभ पंत जी प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल राजनेता व विधिवेता थे। हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के गृहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर उन्होंने देश की सेवा की, उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में अहम योगदान दिया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More