27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महिला हॉकी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपये देगी ओडिशा सरकार

खेल समाचार

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के चार खिलाड़ियों (राज्य की) को एक-एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की शनिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की चार खिलाड़ियों सुनीता लाकड़ा, नमिता तोप्पो, नीलिमा मिंज और दीप ग्रेस एक्का को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

पटनायक ने रजत पदक जीतने वाली टीम भारतीय टीम को बधाई भी दी। भारतीय महिला हॉकी टीम 20 साल बाद एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंची थी लेकिन जापान के हाथों उसे 1-2 से हार मिली थी।

ओड़िशा भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीमों का प्रायोजक भी है। राज्य को इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप की भी मेजबानी करनी है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More