36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नालूपानी में भूस्खलन से प्रभावित मार्ग के संबन्ध में बीआरओ अधिकारियों से जानकारी लेते हुएः मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
उत्तरकाशी/देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार सड़क मार्ग से टिहरी से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए। कमान्द से कांडीसौड जाते हुए उन्होंने बीआरओ द्वारा बनायी जा रही सड़क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने बीआरओ के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूस्खलन से बार-बार सड़क मार्ग अवरूद्ध न हो इसका लिए स्थायी हल निकाला जाय।

मुख्यमंत्री श्री रावत लगभग 1 बजे कंडीसौड़ पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कंडीसौड के लिए घोषणाएं भी की। जिनमें छाम-बलडोगी के लिए हल्का वाहन झुला पुल, कण्डीसौड के आई0टी0आई0 के भवन निर्माण हेतु धनराशि की स्वीकृति प्रदान की इसके अलावा कण्डीसौड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रुप में उच्चीकृत करने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री रावत लगभग 1.55 बजे उनियाल गाॅव पहुॅचे, जहां पर स्थानीय जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग काफी अभिभूत हुए। स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का सडक मार्ग से पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर जोरदार स्वागत् किया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने स्थानीय जनता की मांग पर कहा कि गैर नगुण और क्यारी नगुण में से किसी एक स्कूल को इण्टर में उच्चीकृत किया जायेगा।  साथ ही क्षेत्र के आधा दर्जन मोटर मार्ग के डामरीकरण व नवनिर्माण किये जाने की भी घेाषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नालूपानी में रूकर बीआरओ के अधिकारियों से सड़क मार्ग के संबंध में जानकारी ली। बीआरओ द्वारा बताया गया कि यहां पर बार-बार भूस्खलन से सड़क मार्ग अवरूद्ध होता है, इसका ट्रीटमेंट किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इसकी रिपोर्ट फाइनल कर ली गई है। मुख्यमंत्री श्री रावत इसके बाद 2.40 बजे चिन्यालीसौड़ पहुंचे, जहां पर स्थानीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहां पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौपा गया। जिस पर मुख्यमंत्री सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नगर पंचायत को आंतरिक कार्यो के लिए 10 लाख रुपये दिये जायेंगे। इसके अलावा लंबित पेयजल योजना व पुल का काम भी प्राथमिकता पर किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री रावत लगभग 3.05 बजे बडेथी पहुंचे, जहां पर स्थानीय जनता द्वारा पीने के पानी की समस्या से अवगत कराया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि बडेथी चैक पर साफ-सफाई व पीने का पानी की व्यवस्था की जाय। 3.17 बजे मुख्यमंत्री श्री रावत का काफिला धरासू बैंड पहुंचा, जहां पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। लगभग 3.42 बजे डुण्डा पुराना बाजार में मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचते ही स्थानीय जनता द्वारा ढोल दमाऊ के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इसके आगे वीरपुर स्थान पर कुछ महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री को बताया कि भूस्लखन से उनके गांव को भारी खतरा है। इस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जिलाधिकारी उत्तरकाशी को निर्देश दिये कि इस समस्या का समाधान शीघ्र किया जाय। लगभग 4.13 बजे मुख्यमंत्री का काफिला आई.टी.बी.पी. गेट मातली पहुंचा, जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाघ्याय, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, विधायक धनोल्टी महावीर रांगड, नगर पालिका मसूरी के अध्यक्ष मनमोहन मल्ल, मूर्ति सिंह नेगी, जिलाधिकारी उत्तरकाशी इन्दुधर बौडाई, कमाडेण्ट बी0आर0ओ0 एस.बनर्जी, सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More