34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज यात्रियों के पहले बैच को रवाना किया

देश-विदेश

नई दिल्लीः अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज रात एक समारोह में हज यात्रियों के पहले बैच को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से झंडी दिखाकर रवाना किया । 340 हाजियों को ले जाने के लिए विमान ने 4 अगस्त की सुबह 2.30 बजे उड़ान भरी।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और उत्तराखंड से आए हाजी दिल्ली से ही आगे जायेंगे। इन राज्यों से आये हुए करीब 12500 हाजियों का दल दिल्ली से ही आगे प्रस्थान करेगा।

राज्यवार हाजियों की संख्या निम्नलिखित है—–

दिल्ली 1341

उत्तर प्रदेश 8690

हरियाणा 1045

हिमाचल प्रदेश 91

चंडीगढ़ 73

उत्तराखंड 864

हज 2016 के लिए कुल एक लाख बीस (1,00,020) हज यात्रियों का जत्था हज समिति के माध्यम से भारत के 21 स्थानों से हज यात्रा हेतु जेद्दाह के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा 36000 हज तीर्थयात्रियों का दल निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से जायेंगे।

एक लाख बीस (1,00,020) हज यात्रियों के इस जत्थे को हज समिति चार विमानों- एयर इंडिया, सऊदी अरब एयरलाइंस, स्पाइसजेट और नैस एयरलाइंस- द्वारा 21 विभिन्न स्थानों से करेगी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More