LIVE: लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के चुनाव आचार संहिता आज से लागू हो गया है। आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रात में 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच प्रचार में लाउड स्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट की व्यवस्था: सुनील अरोड़ा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि वोट डालने के लिए पहचान पत्र के रूप में 11 विकल्प होंगे। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट की व्यवस्था

इस बार चुनाव में 90 करोड़ मतदाता करेंगे वोट: सुनील अरोड़ा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 8 करोड़ 43 लाख मतदाता बढ़े। चुनावी धांधलियों की शिकायत के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम काम करेगा। सुनील अरोड़ा ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए मोबाइल एप होगा।

आज से चुनाव आचार संहिता लागू: सुनील अरोड़ा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के चुनाव आचार संहिता आज से लागू हो गया है। आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रात में 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच प्रचार में लाउड स्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रचार में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट की व्यवस्था: सुनील अरोड़ा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि वोट डालने के लिए पहचान पत्र के रूप में 11 विकल्प होंगे। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट की व्यवस्था

इस बार चुनाव में 90 करोड़ मतदाता करेंगे वोट: सुनील अरोड़ा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 8 करोड़ 43 लाख मतदाता बढ़े। उन्होंने कहा कि चुनाव में नोटा का इस्तेमाल होगा। इस बार चुनाव में 90 करोड़ लोग करेंगे वोट। मतदान के लिए 10 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

99.36 फीसदी मतदाताओं के पास वोटर कार्ड: सुनील अरोड़ा

सुनील अरोड़ा ने कहा कि 99.36 फीसदी मतदाताओं के पास वोटर कार्ड हैं। वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए विशेष फोन नंबर मुहैया कराए गए हैं।

परीक्षाओं और त्योहारों का ध्यान रखा गया: सुनील अरोड़ा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव की तारीखें तय करने में परीक्षाओं और त्योहारों का ध्यान रखा गया। खासतौर से रमजान के महीने का ध्यान रखा गया। फसल पकने के मौसम का भी तिथि तय करने में ध्यान रखा गया।

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू

विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा प्रेस से बात कर रहे हैं। चुनाव आयुक्त ने कहा, “विभिन्न राज्यों के अधिकारियों, राजनीतिक दलों और सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत करने के बाद चुनाव कार्यक्रम तैयार किया गया है। 3 जून को 16वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।” Source नवजीवन

Related Articles

Back to top button