35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उन्नति शील खेती हेतु कृषि साहित्य के माध्यम से किसानों को जागरूक करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को उन्नति शील कृषि सम्बन्धी जानकारी और फसलों के रिकार्ड उत्पादन हेतु जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विभिन्न विषयों  पर कृषि साहित्य वितरित करने के निर्देश समस्त कृृषि अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही किसानों को प्रगतिशील एवं वैज्ञानिक तरीके से फसलों के उत्पादन एवं खेती करने हेतु मण्डल, जिला, तहसील, ब्लाक, न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन करने को कहा गया है।

यह जानकारी प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री श्री राजीव कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि किसानों के हित में ब्लाक स्तर पर स्थित बीज गोदाम, कृषि रक्षा इकाई तथा न्याय पंचायत स्तर पर स्थित साधन सहकारी समिति भवन पर किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं के अन्र्तगत सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं अनुदान, कृषि मंत्री पर देय छूट तथा कृषि सम्बंधी नबीनतम तकनीक आदि विषयों की जानकारी से सम्बंधित सामयिक साहित्य का वितरण किया जायेगा।
श्री सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन एवं ग्राम सचिवालय में कृषकों को देय अनुमन्य सुविधाये, कृषि की नवीनतम तकनीकी की जानकारी, बीज उर्वरक का संतुलित प्रयोग, कृषि रक्षा रसायन का उपयोग, बीज शोधन, मृदा परीक्षण, कृषि सम्बंधी फसल चक्र अनुसार जानकारी आदि विषयों पर निःशुल्क साहित्य सेट विभागीय अधिकारियों द्वारा वितरित कराकर जागरूक किया जायेगा।
श्री सिंह ने यह भी बताया कि किसानों को कृषि साहित्य कृषि चिन्तन, कृषि एवं पशुपालन, कृषि लाभ मंजूषा, फोल्डर तथा अन्य साहित्य आदि कृषि प्रसार शिक्षा एवं प्रशिक्षण ब्यूरो  द्वारा तैयार कराकर जनपद स्थित कृषि कार्यालयों विभाग के माध्यम से किसानों को निःशुल्क वितरित किया जायेगा। उन्होनें कहा कि किसानों की सुविधा हेतु कृषि सम्बंधी जानकारी एवं योजनाओं के लाभ के विषय में कृषि मेलों, कृषि महोत्सव कृषि प्रदर्शनी तथा विराट किसान मेलों में भी किसानों को उपयोगी एवं लाभप्रद जानकारी दिए जाने की सुदृढ़ व्यवस्था की गयी है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More