34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

उत्तर प्रदेश

लखनऊः किसी भी संगठन के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है कि वह अपने संगठन के सभी सदस्यों का ध्यान रखें। संगठन में एकजुटता होनी चाहिए, जिसके लिए सबको अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना होगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने आज यहां राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, बारादरी, कैसरबाग, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि यह विचार व्यक्त किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एवं कर्मचारी एक दूसरे के पूरक हैं। सरकार की ऐसी मंशा है कि कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन ना करना पड़े इसलिए कर्मचारियों की जायज मांगो को सरकार पूरा करेगी। कर्मचारियों के प्रति सरकार सकारात्मक सोच रखती है। देश हित में सरकार की प्राथमिकता के अनुसार कर्मचारी कार्य करें।

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि सुधार हमेशा ऊपर से होना चाहिए। हमें हमारी जन्म भूमि के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना होगा। हमें एक नई कार्य  संस्कृति को विकसित करना होगा। जनप्रतिनिधि देश के सेवक होते हैं न कि मालिक।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More