40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा ने फिक्की संवाद सत्र को संबोधित किया

देश-विदेश

केंद्रीय रसायन और उर्वरक, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा ने आज नई दिल्ली के शास्त्री भवन में फिक्की संवाद और जीसीपीएमएच 2021 के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया। उन्होंने पशु खाद्य भंडारण उपलब्धता, कीटनाशकों के विवेकपूर्ण उपयोग और पेट्रोकेमिकल उद्योग में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने से जुड़े विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002JEVE.jpg

मंत्री महोदय ने “ग्लोबल केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स मैन्युफैक्चरिंग हब्स इन इंडिया” (जीसीपीएमएच 2021)” पर शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण की विवरण-पुस्तिका भी जारी की। इस कार्यक्रम का आयोजन फिक्की के सहयोग से रसायन और उर्वरक मंत्रालय के रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग द्वारा 25 नवंबर से 26 नवंबर 2021 तक नई दिल्ली में किया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003JLYZ.jpg

रसायन, पेट्रोकेमिकल और फसल संरक्षण उद्योग प्रमुखों ने भारत को रसायनों और पेट्रोकेमिकल्स केन्द्र के तौर पर वैश्विक विनिर्माण के रूप में मान्यता दिलाने के लिए भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतु व्यापार शुल्क, पर्यावरण मुद्दों, शुल्क वापसी, फसल संरक्षण पंजीकरण, अनुसंधान एवं विकास और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों के प्रमुख मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। मंत्री महोदय ने उद्योग जगत की सभी चिंताओं और सिफारिशों पर भी ध्यानपूर्वक मनन किया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More