27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा के जन्म शताब्दी व्यापक स्तर पर पूरे देश में मनाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: प्रदेश की महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि प्रख्यात सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25 अप्रैल 2018-19) के उपलक्ष्य में हेमवती नन्दन बहुगुणा जोशी स्मृति समिति की ओर से पूरे देश में बड़े पैमाने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रमुख रुप से बहुगुणा जी के जन्म दिवस 25 अप्रैल, 2018 को प्रधानमंत्री आवास, 7. लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली पर सांय 05ः30 बजे एक ‘‘स्मारक डाक टिकट‘‘ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा जारी किया जाएगा।  साथ ही दूरदर्शन द्वारा बहुगुणा जी के जीवन पर एक ‘‘लघु फिल्म‘‘ तैयार की जा रही है जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित की जाएगा।

श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी आज यहां आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रही थीं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहुगुणा जी की एक बड़ी प्रतिमा लखनऊ में स्थापित की जाएगी जिसका लोकार्पण शताब्दी वर्ष की समाप्ति 25 अप्रैल, 2019 को किया जाएगा। लखनऊ नगर निगम द्वारा लखनऊ की कोई महत्वपूर्ण सड़क को बहुगुणा जी के नाम से किए जाने का प्रस्ताव किया जा रहा है। बहुगुणा स्मृति समिति ने मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है कि राज्य की किसी योजना अथवा संस्थान को बहुगुणा जी के नाम से समर्पित किया जाए। साथ ही विभिन्न प्रदेशों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखण्ड के सभी जनपदों में इस शती को वर्ष की जोर-शोर से मनाया जाएगा। बहुगुणा जी के पैतृक गांव बुघाणी में  25 अप्रैल को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें उत्तराखण्ड के मंत्रीगण उपस्थित होंगे।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 25 अप्रैल, 2018 को प्रातः 07ः30 बजे  गोमती नगर स्थित 1090 चैराहे से मुख्यमंत्री आवास चैराहे तक एक विशाल ‘‘एकता-शान्ति‘‘ दौड़ का आयोजन किया गया है, जिसमे लखनऊ के तमाम स्वयं सेवी संस्था, स्कूल कालेज के छात्र, वरिष्ठ नागरिकगण, खिलाड़ी, रंगकर्मी, विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता सहित आमजन भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ड्रोन कैमरा से तिरगां का फहराया जाना तथा स्कूली बच्चों द्वारा देशा भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुति होगीं।

बहुगुणा जी की कर्म भूमि इलाहाबाद में उनके चाहने वालों द्वारा 24 अप्रैल को एक विशाल एकता शांति यात्रा का आयोजन प्रातः 07 बजे फायर ब्रिगेड, सिविल लाइन में स्थित उनकी प्रतिमा से चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक निकाल कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बहुगुणा जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बहुगुणा जी को श्रमिकों, कर्मचारियों व शिक्षकों का मसीहा माना जाता था। केन्द्रीय एवं राज्य के विभिन्न संगठनों, शिक्षकों व विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं निगमों के कर्मचारी संघों द्वारा निर्णय लिया गया है कि वे 01 मई ‘‘मजदूर दिवस‘‘ पर बहुगुणा जी की स्मृति में एक जूलूस निकाल कर जनसभा में उन्हें श्रद्धांजति देंगे। शिक्षक संघों द्वारा भी सभी जनपदों में बहुगुणा जी की जयंती मनाई जाएगी।

भारत के अनेक प्रदेशों में व्याख्यानों, संगोष्ठियों, कवि सम्मेलनों, मुशायरों, बहुगुणा जी के जीवनवृत पर प्रदर्शनी आदि के माध्यम से उनके शताब्दी वर्ष को मनाया जाएगा। इस बीच उनके जीवन पर एक ग्रंथ भी प्रकाशित किया जाएगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More