Lado Laxmi Yojana 2026 : महिलाओं को घर बैठे मिलेंगे 2100 रुपये, घर बैठे मोबाइल फोन से करें Online Apply

HR Breaking News (Lado Laxmi Yojana 2026) हरियाणा में महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये प्रति महीना सहायता राशि दी जाती है। इस योजना में महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं। उन्हें अप्लाई करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। बहुत सी महिलाओं को अभी इस बात की ही जानकारी नहीं है कि वह इस योजना का लाभ लेने के लिए किस प्रकार से ऑनलाइन अप्लाई करें। आप अपने मोबाइल फोन से ही इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। चलिए जानते हैं दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना 2026 के बारे में विस्तार से- 

Lado Laxmi Yojana 2026 का उद्देश्य
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाकर और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, जिससे उनका सर्वांगीण कल्याण हो सके और वे समाज में सक्रिय रूप से भागीदारी कर सकें। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रति माह 2100 रुपये का लाभ मिलेगा, बशर्ते लाभार्थी स्वयं अपनी इच्छा से इससे कम राशि लेना न चुने।

Lado Laxmi Yojana 2026 Overview 

Article Title Lado Laxmi Yojana 2026
Scheme Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 
Benificerys Female
General age 23 years to 59
General income limit 180000
10th and 12th pass criteria numbers above 80 percent 
10th and 12th pass income limit 3 lakh
Nipun Category income limit 3 lakh
apply mode online
apply process mobile app
परिवार में किनको मिलेगा लाभ सभी पात्र महिलाओं को
android app download
Iphone app downlpad
आधिकारिक वेबसाइट Click Here
योजना का विवरण PDF Download
our website https://hrbreakingnews.com/
Lado Laxmi Yojana Helpline No   0172-2715090

   

Lado Laxmi Yojana 2026 के लिए क्राइटेरिया

  • जिसकी आयु 23 वर्ष या उससे अधिक हो 
  • वह ऐसे परिवार से संबंधित हो जिसकी सत्यापित वार्षिक आय FIDR के अनुसार 1.00 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक न हो और जिसे संबंधित ग्राम सभा या क्षेत्र सभा/वार्ड समिति (शहरी क्षेत्रों में) गरीब श्रेणी के अंतर्गत पहचाना और प्रमाणित किया गया हो।
  • वह स्वयं, या उसका पति (यदि महिला किसी अन्य राज्य से हरियाणा में ब्याही गई है), हरियाणा का निवासी हो और आवेदन के समय पिछले 15 वर्षों या उससे अधिक समय से राज्य में रह रहा हो।

 

अतिरिक्त पात्रता मानदंड 
(a) जो ऐसे परिवार से संबंधित है जिसकी सत्यापित वार्षिक आय FIDR के अनुसार 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष तक है।
या फिर
(b) जिसके बच्चे राज्य सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे हैं और उन्होंने कक्षा 10 या कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं (जिसमें हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BoSE) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) शामिल हैं) में 80% से अधिक अंक प्राप्त करके शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। इनकम 300000 लाख तक हो। 
या फिर
(c) जिसके बच्चे राज्य सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे हैं और उन्होंने ‘नेशनल इनिशिएटिव फॉर प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी’ (NIPUN भारत मिशन) के तहत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार कक्षा 1, 2, 3 और 4 में अपने ग्रेड-स्तर की दक्षता हासिल की है। इनकम 300000 लाख तक हो। 
या फिर
(d) जिसने अपने बच्चों को ‘गंभीर तीव्र कुपोषण’ (SAM) या ‘मध्यम तीव्र कुपोषण’ (MAM) की स्थिति से सफलतापूर्वक बाहर निकाला है, जिसकी पुष्टि हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई हो। इनकम 300000 लाख तक हो। 

Lado Laxmi Yojana 2026 : महिलाओं को घर बैठे मिलेंगे 2100 रुपये, घर बैठे मोबाइल फोन से करें Online Apply 
Lado Laxmi Yojana 2026 : महिलाओं को घर बैठे मिलेंगे 2100 रुपये, घर बैठे मोबाइल फोन से करें Online Apply 

Lado Laxmi Yojana 2026 महत्वपूर्ण बात
आयु और निवास स्थान (domicile) से संबंधित मौजूदा पात्रता मानदंड, जिनका उल्लेख (a) और(c) में किया गया है, बिना किसी बदलाव के लागू रहेंगे।  वहीं, जिन माताओं के 3 से अधिक बच्चे हैं, वे ऊपर (A) में बताई गई श्रेणी के अंतर्गत पात्र नहीं होंगी। योजना का लाभ एक परिवार में पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। परिवार की जितनी भी महिलाएं पात्र हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

Lado Laxmi Yojana 2026 में इनको नहीं मिलेगा लाभ
 

  • वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का लाभ लेने वाली
  • विधवाओं और बेसहारा महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता नियम के तहत लाभ ले रही हैं
  • हरियाणा दिव्यांग वित्तीय सहायता नियम, 2025 के तहत लाभ ले रही हैं
  • लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता के तहत लाभ ले रही हैं
  • कश्मीरी प्रवासी परिवारों के लिए वित्तीय सहायता के तहत लाभ ले रही हैं
  • बौने व्यक्तियों के लिए हरियाणा भत्ता के तहत लाभ ले रही हैं
  • एसिड अटैक की शिकार महिलाओं और लड़कियों के लिए वित्तीय सहायता के तहत लाभ ले रही हैं
  • पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए हरियाणा गौरव सम्मान योजना के तहत लाभ ले रही हैं

 
 

Lado Laxmi Yojana App online apply process 

Step 1 
आपको अपने मोबाइल फोन में
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana App Download करनी होगी जो हरियाणा सरकार के हार्टरोन की तरफ से बनाई गई है। Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए प्ले स्टोर व एप्पल स्टोर पर यह ऐप उपलब्ध है। 

Step 2 

आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर इस ऐप में डायरेक्ट लोगिन करना है। मोबाइल नंबर सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल में एक ओटीपी आएगा, जिसके बाद आप उसे वेरीफाई करके अगली प्रक्रिया पर आ जाएंगे। 

Step 3 
यहां आपको आठ ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें सबसे पहला ऑप्शन चेक एलिजिबिलिटी का होगा। आप इसमें एंटर करके अपना जेंडर, मैरिटल स्टेटस, डेट ऑफ बर्थ, अपॉइंटमेंट स्टेटस और एनुअल इनकम भरें और चेक एलिजिबिलिटी पर क्लिक करें। इसके बाद पता चल जाएगा कि आप इस योजना में इनरोल कर सकते हैं या नहीं। 

Step 4
इसके बाद आप अप्लाई फॉर स्कीम पर क्लिक करें। जहां आपको 3 ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें सबसे ऊपर जनरल एप्लिकेशन का ऑपश्न मिलेगा। इसे आमतौर पर 180000 से कम इनकम वाली महिलाओं के लिए पहला ऑप्शन होता है जिसके अनुसार जनरल एप्लीकेशन भरी जाती है। 

इसमें दूसरा ऑप्शन निपुण योग्यता के अनुसार होता है, जिसमें 3 लाख तक के एनुअल इनकम वाले भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए कुछ नियम और हैं।

इसके बाद अगला ऑप्शन 10वीं और 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक हासिल करने वालों के लिए है। यानी यहां से वह बच्चे इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिनके नंबर इतने आए हैं। 

Lado Laxmi Yojana 2026 की जनरल एप्लीकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज और नियम 

1. Lado Laxmi Yojana 2026 अविवाहित महिलाओं के लिए नियम 
जनरल एप्लीकेशन में अविवाहित महिलाओं को हरियाणा का डोमिसाइल, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ के लिए कोई एक दस्तावेज जिसमें दसवीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, वोटर आईडी, बर्थ सर्टिफिकेट हो सकता है। सभी परिवार वालों के आधार आईडी, घर का बिजली के कनेक्शन का इलेक्ट्रिसिटी अकाउंट नंबर, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत रजिस्ट्रेशन, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर, जो किसी भी परिवार वाले के नाम हो सकता है। बैंक अकाउंट नंबर और उसकी डिटेल्स। 

2. Lado Laxmi Yojana 2026 विवाहित महिला के लिए जरूरी दस्तावेज 
Lado Laxmi Yojana 2026
विवाहित महिला के लिए हरियाणा का डोमिसाइल, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट, जिसमें दसवीं के मार्कशीट, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, स्कूल सर्टिफिकेट या अन्य दस्तावेज हो सकता है। पूरे परिवार वालों की आधार आईडी, ससुराल वालों के सभी की आधार आईडी, हरियाणा कौशल रोजगार निगम में इनरोल किया है तो वह नंबर। अगर घर में किसी सदस्य के पास कोई गाड़ी है तो गाड़ी का नंबर, एक्टिव बैंक अकाउंट की डिटेल्स। 

Lado Laxmi Yojana 2026 निपुण व 10वीं 12वीं 80 प्रतिशत वालों के लिए वालों के लिए रजिस्ट्रेशन से पहले जरूरी दस्तावेज 
अगर निपुण योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो इसके लिए फैमिली की एनुअल इनकम 300000 तक की चलेगी। जिसका सर्टिफिकेट देना होगा। इसमें इनरोल करने के लिए बच्चों के 10वीं या 12वीं क्लास में हरियाणा बोर्ड या सीबीएसई बोर्ड में 80% से अधिक अंक होने चाहिए। इसके लिए वह भी आवेदन कर सकते हैं जिसका बच्चा ग्रेड लेवल निपुण भारत में 1 से 4 तक सिलेक्ट हुआ है। इस योजना में तीन से ज्यादा बच्चों की माताएं अप्लाई नहीं कर सकते

Lado Laxmi Yojana 2026 योजना के तहत आगे की प्रक्रिया 
 
Step 1
आपको अपनी सामान्य डिटेल्स भरनी होगी, जिसमें हरियाणा का रेजिडेंट सर्टिफिकेट या फिर आप हरियाणा में कब से रह रहे हैं आप हरियाणा में बाय बर्थ है या शादी के बाद हरियाणा में आए हैं या 15 साल से या हरियाणा के नागरिक हैं।
Step 2 
दूसरे में आपको रेजिडेंस एड्रेस भरना होगा।

Step 3
तीसरे स्टेप में आपको फैमिली मेंबर्स की जानकारी देनी होगी
Step 4
चौथे स्टेप में आपको अपनी एनुअल इनकम का प्रूफ डालना होगा। 

Step 5
आपको अपनी बैंक डिटेल्स भरनी होगी।
Step 6
छठे स्टेप में आपकी लाइव फोटो हो जाएगी। इसके बाद आप अपनी एप्लीकेशन को सबमिट कर दें। 

एप्लीकेशन सबमिट होने के बाद आप एप के माध्यम से ही एप्लीकेशन को ट्रैक भी कर सकते हैं। एप्लीकेशन को ट्रैक करने के लिए ऐप के अंदर ही ऑप्शन दिया गया है, जिसमें आप अपने अप्लाई करने की डिटेल्स को भरके आगे की प्रक्रिया अमल में ला सकते हैं। यहीं पर आप अपने स्कीम के बारे में शिकायत कर सकते हैं। आप इनरोल को कैंसिल करना चाहे तो कैंसिल भी कर सकते हैं कोई शिकायत है तो वह भी भर सकते हैं।

Lado Laxmi Yojana 2026 में आगे की प्रक्रिया
आवेदन पूरी तरह से भरने और जमा करने के बाद, आवेदक को एक पंजीकरण आईडी (Registration ID) मिलेगी। सभी पंजीकृत आवेदन एक API के माध्यम से वास्तविक समय (real-time) में CRID को भेज दिए जाएंगे। आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर, CRID पंजीकृत आवेदनों में दी गई जानकारी का मिलान मौजूदा PPP डेटाबेस और अन्य सत्यापन प्रणालियों (जो CRID विभाग द्वारा तय की जाएं) से करके विवरणों का सत्यापन करेगा।

Lado Laxmi Yojana 2026 का आएगा मैसेज
सत्यापन पूरा होने के बाद, CRID पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करेगा और उन्हें एक SMS भेजेगा। इस SMS में उनकी पात्रता के बारे में बताया जाएगा और उनसे पूछा जाएगा कि वे इस योजना के तहत कितनी राशि प्राप्त करना चाहते हैं या तो प्रति माह 2,100 रुपये का पूरा लाभ, या अपनी पसंद के अनुसार कोई कम राशि।

Lado Laxmi Yojana 2026 में सिलेक्ट होने के बाद क्या करें
Lado Laxmi Yojana 2026 के लाभार्थी अपनी पंजीकरण आईडी का उपयोग करके लाडो लक्ष्मी ऐप पर लॉग इन करेंगे और लाभ की राशि के संबंध में अपना विकल्प चुनेंगे, साथ ही आय संबंधी शर्तों पर अपनी सहमति देंगे। सत्यापन के बाद जो महिलाएं अपात्र पाई जाएंगी, उनकी सूची रिकॉर्ड और जानकारी के लिए SEWA विभाग के साथ भी साझा की जाएगी।
 

Lado Laxmi Yojana 2026 में सिलेक्ट न हो तो दौबारा करें आवेदन
यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि CRID द्वारा किसी आवेदन को ineligible घोषित कर दिया जाता है, तो बाद में उसे eligible आवेदन में नहीं बदला जा सकता। ऐसी स्थिति में updated या सही विवरण के साथ एक नया आवेदन जमा करना होगा, और उस नए आवेदन पर फिर से विचार किया जाएगा। 

SJE पोर्टल पर प्रत्येक पात्र महिला के लिए DDLLY ID होगी जनरेट
CRID हर महीने की 7 तारीख तक पात्र महिलाओं की अंतिम सूची तैयार करके SEWA विभाग को भेज देगा। सत्यापित डेटा मिलने के बाद, SEWA विभाग संबंधित DSWO के माध्यम से, SJE पोर्टल पर प्रत्येक पात्र महिला के लिए एक DDLLY ID जनरेट करेगा। 

योजना से जुड़े महत्वपूर्ण लिंक

सीधे खाते में आएगा Lado Laxmi Yojana 2026 का पैसा
एक बार पेंशन ID जनरेट हो जाने पर, लाभार्थी के बैंक खाते का विवरण उसी दिन API के माध्यम से सत्यापन (validation) के लिए PFMS को भेज दिया जाएगा। जैसे ही PFMS द्वारा बैंक खाते का विवरण सत्यापित हो जाएगा, वित्तीय लाभ के वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, और अगले महीने लाभार्थी के बैंक खाते में राशि जमा कर दी जाएगी। PFMS द्वारा अमान्य बताए गए खातों का विवरण और ऐसे मामले जहां भुगतान विफल हो जाता है, उन्हें विफलता के कारणों के साथ CRID और संबंधित DSWO के साथ साझा किया जाएगा। 

कुछ समस्या है तो ऑनलाइन करें शिकायत 

अगर महिलाओं को कोई समस्या आ रही है तो वह महिलाएं सीधे लाडो लक्ष्मी ऐप के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगी। ऐप में कई कैटेगरी वाली एक खास शिकायत विंडो होगी, जिसमें से आवेदक अपनी पसंद की कैटेगरी चुनकर अपनी पूरी जानकारी दे सकता है। शिकायत जमा करने पर, शिकायत डिस्ट्रिक्ट सोशल वेलफेयर ऑफिसर (DSWO) को भेजी जाएगी, जो 7 वर्किंग दिन के अंदर उसके समाधान के लिए कार्रवाई करेंगे। अगर जरूरत पड़ी, तो DSWO शिकायत को संबंधित अथॉरिटी को भेज देगा, जैसे डेटा या जानकारी से जुड़ी दिक्कतों के लिए CRID, या ऐप या टेक्निकल दिक्कतों के लिए HARTRON के पास। सभी शिकायतों का समाधान तय समय यानी 7 दिनों के अंदर किया जाएगा। अगर इस समय के बाद भी कोई शिकायत हल नहीं होती है, तो उसे अपने आप एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC) के पास भेज दिया जाएगा। अगर तय समय यानी 7 दिनों में भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो यह अपने आप डिप्टी कमिश्नर (DC) के पास चला जाएगा, जिनका फैसला मान्य होगा।

गलत तरीके से प्राप्त लाभ की होगी वसूली 
ध्यान रहे कि अगर आवेदक द्वारा अपने आवेदन पत्र में दी गई गलत जानकारी के आधार पर वित्तीय सहायता मंजूर की गई है, तो जिला समाज कल्याण अधिकारी को उस व्यक्ति से गलत तरीके से ली गई राशि को 12% वार्षिक ब्याज सहित वसूल करने का अधिकार होगा। यह वसूली उस व्यक्ति या उसके परिवार के किसी सदस्य से की जा सकती है। यह राशि Haryana Land Revenue Act के तहत भू-राजस्व की बकाया राशि के रूप में की जा सकती है। यदि ऐसे लाभार्थी के नाम पर कोई चल या अचल संपत्ति नहीं है, तो आदेश (डिक्री) को लागू करने के लिए उसे सिविल कारावास (जेल) भेजने का भी प्रावधान है।

Lado Laxmi Yojana 2026 FAQs
लाडो लक्ष्मी योजना में कितने रुपए का लाभ मिलेगा? 
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये का लाभ मिलता है। 

एक परिवार में कितनी महिलाओं को यह लाभ मिल सकता है? 
एक परिवार में सभी पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। 

किसी को पहले से पेंशन मिल रही है तो क्या लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा? 
नहीं, अगर किसी को पहले से पेंशन मिल रही है तो उसे लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

लाडो लक्ष्मी योजना का हम कैसे अप्लाई करें? 
लाडो लक्ष्मी योजना का फॉर्म अप्लाई करना बहुत आसान है। अपने मोबाइल से लाडो लक्ष्मी एप के माध्यम से इस फॉर्म को अप्लाई कर सकते हैं। 

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए कितनी इनकम तक की महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं? 
इस फॉर्म को अप्लाई करने के लिए महिलाओं की फैमिली इनकम सालाना 180000 रुपए तक होनी चाहिए। इससे ज्यादा इनकम पर अप्लाई नहीं किया जा सकता। 

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत और कौन लाभ ले सकता है?
इस योजना का लाभ वह भी ले सकते हैं जो निपुण योजना के तहत जिनके बच्चे एक से चार क्लास में किसी ग्रेड में सेलेक्ट किए गए हैं या फिर किसी बच्चे ने दसवीं या 12वीं क्लास में 80% से अधिक नंबर प्राप्त किए हैं। उन परिवार में उनकी मां को 3 लाख तक की इनकम पर भी इस योजना का लाभ मिलेगा। 

गलत तरीके से लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लिया तो क्या होगा ?
अगर किसी ने गलत तरीके से लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लिया तो उसे पूरी राशि वसूली जाएगी। जिस पर 12% वार्षिक ब्याज भी लगेगा। 

लाडो लक्ष्मी योजना के पैसे कैसे मिलते हैं? 

लाडो लक्ष्मी योजना के पैसे सीधे अकाउंट में आते हैं। ऑनलाइन मोड़ से ट्रांसफर होते हैं। 

Lado Laxmi Yojana 2026 का निष्कर्ष 

लाडो लक्ष्मी योजना 2026 सरकार की एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है। सरकार ने इस योजना को पहले एक लाख तक की इनकम वाले परिवार की महिलाओं के लिए शुरू किया था, जिसमें 23 साल से ऊपर के सभी महिलाओं को इस योजना के तहत ₹2100 प्रति महीना मिलते हैं। अब इस योजना में एक लाख 80 हजार तक की इनकम लिमिट कर दी गई है। यहां पूरे परिवार की इनकम काउंट होगी। इस योजना के लिए आवेदन बहुत आसानी से आप अपने फोन के माध्यम से घर बैठ कर सकते हैं। आपके फोन से ही आपका लाइव फोटो हो जाएगा। यहीं से ही डॉक्यूमेंट सबमिट हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button