हरियाणा में पटवारियों को मिलेगा डबल मानदेय, 1 जनवरी 2025 से मिलेगा एरियर

HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा में अब पटवारियों को डबल मानदेय देने के लिए सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिसका लाभ 1 जनवरी 2025 (Patwaris in Haryana) से दिया जाने वाला है।हरियाणा सरकार के इस फैसले से पात्र पटवारियों  को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिल सकेगा और पिछले एरियर का भी फायदा होगा। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

सेवा नियमों में बदलाव की अधिसूचना 

हरियाणा में ट्रेनिंग ले रहे नव चयनित पटवारी (Newly selected Patwari in Haryana) को अब बढ़ा हुआ मानदेय देने के लिए निदेशक भू-अभिलेख की ओर से बीते दिनों संबंधित विभागों और सभी उपायुक्त को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से 1 सितंबर 2026 को सेवा नियमों में बदलाव (Changes in service rules) की अधिसूचना जारी कर दी गई थी।

कितना मिलेगा पटवारियों को मानदेय 

अब ट्रेनिंग के दौरान पटवारी को 10,000 नहीं बल्कि 19900 मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसका लाभ 1 जनवरी 2025 से दिया जाने वाला है। यानी पात्र पटवारी को बढ़ हुए मानदेय के हिसाब से पिछला एरियर (Honorarium arrears to eligible Patwari) भी मिल जाएगा। निर्देशों के अनुसार 1 जनवरी 2025 के बाद पटवार ट्रेंनिंग स्कूल में दाखिला लेने वाले पटवारियों को जॉइनिंग तारीख (Patwaris joining date) से बड़ा हुआ मानदेय दिया जाने वाला है।

कब से मानी जाएगी नव चयनित पटवारी की ज्वाइनिंग तिथि 

बाकी के सभी नव चयनित पटवारी की ज्वाइनिंग तिथि 1 जनवरी 2025 मानी जाने वाली है। निदेशालय की ओर से अधिकारियों को नियमित नियुक्ति के लिए जो भी नवचयनित पटवारी की सूची (List of newly selected Patwari) भेजी गई है, उसकी ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने वाले अभ्यर्थियों की सूची से मिलान करने के लिए कहा गया है। इससे पात्रों को बढ़े हुए मानदेय और बकाया राशि का फायदा मिल सकेगा

Related Articles

Back to top button