33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत में लगातार दूसरे दिन 9 लाख से अधिक कोविड के नमूनों की जांच की गई

देश-विदेशसेहत

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की “परीक्षण,पहचान और उपचार” की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के नौ लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। भारत ने पहले ही कोविड-19 के दस लाख परीक्षण प्रतिदिन की क्षमता बनाई है। बीते 24 घंटो में 9,01,338 नमूनों का परीक्षण किया गया।

इस तेजी के साथ देश में अब तक कोविड-19 के कुल करीब चार करोड़ नमूनों की जांच की गई है। आज तक 3.94,77,848 नमूनों की जांच हुई है। बीते दो सप्ताह में कोविड-19 के 1 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

प्रति दस लाख लोगो में जांच का अनुपात भी तेजी से बढ़ा है और दस लाख लोगो में 28,607 लोगों की जांच हुई है। तेजी से हो रही जांच के कारण ही पॉजिटिव मामलो का पता तेजी से लगाने,उनके निकट संपर्क की शीघ्रता से पहचान करने,उन्हें एकांत में रखने और समय पर प्रभावी उपचार सुनिश्चित हो सका है।

कोविड-19 को लेकर श्रेणीबद्ध और विकसित प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप जांच रणनीति बनाई गई है। इसके कारण देश भर में कोविड-19 के नमूनों की जांच की दर तेजी से बढ़ी है। देश भर में कोविड की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। देश भर में अब कोविड की जांच करने वाली 1564 प्रयोगशाला कार्यरत हैं। इनमें से 998 सरकारी और 566 निजी प्रयोगशालाएं हैं।

इन प्रयोगशालाओं का विवरण निम्नलिखित है-

  • रियर टाइम आर टी पीसीआर आधारित जांच प्रयोगशालाएं 801 ( सरकारी-461,निजी 340)
  • ट्रूनेट आधारित जांच प्रयोगशालाएं 643 (सरकारी-503,निजी-140)
  • सीबीएनएएटी आधारित जांच प्रयोगशालाएं 120 ( सरकारी-34, निजी-86)

कोविड-19 संबंधी तकनीकी मुद्दो पर प्रामाणिक और ताजा जानकारी,दिशा-निर्देश और सलाह के लिए कृपया नियमित रुप से https://www.mohfw.gov.in और @MoHFW_INDIAपर जाएं।

कोविड संबंधी तकनीकी पूछताछ के लिए technicalquary.covid19@gov.in तथा अन्य जानकारी के लिए ncov2019@gov.in और @CovidIndiaSeva पर संपर्क करें।

कोविड-19 संबंधी किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के फोन नंबर 91-11-23978046 या टोल फ्री नंबर 1075 पर कॉल करें। कोविड-19 पर राज्यो और संघशासित प्रदेशो के हेल्पलाइन नंबर की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronavirushelplinemumber.pdf पर भी उपलब्ध है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More