34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सुल्तान ऑफ जोहोर कप में भारत ने न्यूजीलैंड को 7-1 से हराया

खेल समाचार

भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को सुल्तान ऑफ जोहोर कप टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-1 से जीत हासिल की। भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने लगातार दूसरा मैच जीत है। इसमें शिलानंद लाकड़ा ने दो गोल किए। प्रभजोत सिंह ने छठे मिनट में पहला गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला। पहले हाफ में भारत ने कुल चार गोल किए।

भारतीय टीम के लिए पहले हाफ का दूसरा गोल 15वें मिनट में हुआ, जो शिलानंद ने किया। इसके बाद, हरमनजीत सिंह ने 21वें और मोहम्मद फराज ने 23वें मिनट में गोल कर टीम को 4-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही 43वें मिनट में शिलानंद ने दूसरा गोल कर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से बढ़त दे दी। इसके बाद, अभिषेक ने 50वें मिनट में टीम के लिए छठा गोल किया।

न्यूजीलैंड के लिए साम हिहा ने 53वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। हालांकि, यह जीत के लिए काफी नहीं था। कप्तान मंदीप मोर ने अंतिम मिनट में गोल कर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-1 से जीत दिलाई। भारतीय टीम का अगला सामना इस टूर्नामेंट में नौ अक्टूबर को जापान के खिलाफ होगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More