30 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

श्रीदेवी की याद में मुंबई में बन रही है 18 फीट लंबी पेंटिंग, बोनी ने कहा- इस सम्मान के लिए शुक्रिया

मनोरंजन

जिसके जानें से देश के हर इंसान की आंखे नम हुई उस मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का कल 55वां जन्मदिन हैं। श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री की लिस्ट में शुमार थी। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया था। कल उनके जन्मदिन के मौके पर उनके सम्मान में बॉलीवुड आर्ट प्रोजेक्ट मुंबई में एक इमारत की दीवार पर श्रीदेवी की 18 फीट लंबी पेंटिंग का निर्माण हो रहा हैं। बता दें कि कल श्रीदेवी की डेथ के बाद मनाया जाने वाला ये पहला बर्थ-डे होगा।

जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट पर एक्सपर्ट रणजीत दहिया के साथ कुशल कलाकार कुणाल दहिया, बिदीशा विश्वास, अरुशु और रिचा काम कर रहे हैं। 18 फीट की दीवार पर श्रीदेवी की फिल्म ‘गुरुदेव’ का लुक उकेरा जाएगा। कलाकार यह सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं कि प्रोजेक्ट को कल उनके जन्मदिन तक पूरा कर ले लेकिन मुंबई के मौसम काम में अड़ंगे लगा रहा है।

हाल ही में बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में इस प्रोजेक्ट के बारें में खुलकर बात की। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार श्रीदेवी को बहुत मिस करता हैं और वो हमेशा हमारे लिए लेजेंड्री एक्ट्रेस ही रहेंगी। बोनी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में एक हीरों होते है और दूसरे लेजेंड.हीरों को याद किया जाता है लेकिन लेजेंड्री कलाकारों को लोग दिल में बसा कर रखते हैं। वो अपनी एक अलग ही पहचान छोड़ जाते हैं। श्रीदेवी रोज हमारे साथ रहती हैं वो मरी ही नहीं है.ऐसा कोई पल नहीं होता होगा जब हमने उन्हें याद नहीं किया हो। श्रीदेवी को इतना सम्मान देने के लिए शुक्रिया..बता दें कि 24 फरवरी 2018 की रात को श्रीदेवी की जान बाथरूम के टब में डूबने की वजह से चली गई थी। इतना ही नहीं कई लोग श्रीदेवी की जान जानें को साजिश बता रहे हैं लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट में आकस्मिक जान जानें का मामला बताया हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More