30 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं आम्रपाली दुबे

मनोरंजन

मुंबई: बॉलिवुड के बाद भोजपुरी सिनेमा की उत्तर भारत मेंसबसे ज्यादा धमक रहती है। यहां तक कि भोजपुरी स्टार्स की कमाई भी अब कम नहीं रही है। ऐक्टर ही नहीं अब ऐक्ट्रेस की भी अब लाखों की कमाई है। भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं, आम्रपाली दुबे। छोटे पर्दे पर शोबिज के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली की एक फिल्म की फीस 7 से 9 लाख रुपये है।

2009-10 में रहना है तेरी पलकों की छांव में सीरियल से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पॉप्लुयर सीरियल्स सात फेरे और मायका में ऐक्टिंग की। आम्रपाली ने 2014 में निरहुआ हिंदुस्तानी से अपने भोजपुरी सिने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि रानी चटर्जी भी उनसे बहुत पीछे नहीं हैं, जिन्होंने ससुरा बड़ा पईसावाला से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा 4.5 करोड़ रुपये कमाने वाली मूवी थी।

इस फिल्म में वह प्रसिद्ध अभिनेता मनोज तिवारी के अपोजिट रोल में थीं। करीब डेढ़ दशक के अपने करियर में रानी भोजपुरी सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली ऐक्ट्रेसेज में से एक हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More