31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कानपुर नगर में अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ यात्रा से जनता के बीच गए जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा

उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जालौन के माधवगढ़ और उन्नाव के मोहान में चुनाव सम्मेलनों को सम्बोधित किया। कानपुर नगर में अखिलेश जी समाजवादी विजय रथ यात्रा से जनता के बीच गए जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह प्रदेश में बदलाव का स्पष्ट संकेत है।
श्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश में जितने भी क्षेत्रीय दल थे उनके साथ लाकर एक ताकत बनाने का काम किया है। पहले दूसरे चरण के मतदान में गठबंधन ने शतक बना लिया है। तीसरे-चौथे चरण के बाद मतदान में दोहरा शतक भी समाजवादी पार्टी के पक्ष में बन जाएगा। इन चरणों में भाजपा जीरों होने जा रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें हमीरपुर और झांसी के कार्यक्रम में जो समर्थन मिला है उसके बाद तो भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सुन्न पड़ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बहुत बड़ा धोखा किया है इतना धोखा तो किसी और दल ने नहीं दिया। बाबा मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ना जाने बुंदेलखंड को क्या-क्या दे दिया। बताओ बुंदेलखंड के भाइयों बहनों और नौजवानों क्या आप की आय दोगुनी हो गई? फसल पर सरकार एमएसपी भी नहीं दे पाई। गन्ने की लूट हो गई। कमाई आधी कर दी महंगाई बढ़ गई है। डीजल पेट्रोल महंगा हो गया। खाद की बोरी में 5 किलो खाद की चोरी हो गई। कितने लोगों को स्मार्टफोन मिले ?
श्री यादव ने कहा कि लोगों को उत्तर प्रदेश को बचाने के अलावा अपने खेतों को अन्ना जानवरों से भी बचाना है। हमारे बाबा मुख्यमंत्री का सबसे प्रिय भाजपा के लोग किसी के घर नहीं जा पा रहे हैं। अब इनका डोर टू डोर कैंपेन बंद हो चुका है। वह इसलिए बंद हो गया कि गांव वालों ने, परिवार के लोगों ने भगा दिया।
श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग तिजोरी भरने का काम कर रहे हैं। इनके भाषणों में कोई महंगाई पर बोल रहा हो तो बता दो? ना सरकार दवाई दे पाई, ना अस्पताल दे पाई, ना बेड दे पाई, जो सबसे जरूरी चीज सांसों के लिए थी वह ऑक्सीजन भी नहीं दे पाई। सरकार ने किसी भी गरीब की मदद नहीं की। कोरोना के समय में जिन मजदूरों की जान गई समाजवादी पार्टी ने ही ₹100000 देकर उनके परिवारों की मदद की। जिनका परिवार होता है वही परिवार का दुख समझ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी वालों का कोई परिवार नहीं है। जिनके परिवार नहीं है वह आपका और हमारा दुख दर्द नहीं समझ सकते हैं। अगर भाजपा वाले आ गए तो नौकरी रोजगार छीन लेंगे। आपका परिवार नहीं पल पाएगा।
श्री यादव ने कहा कि किसानों की मदद के लिए हम अन्न संकल्प ले रहे हैं। हमारे किसान और गरीब भारतीय जनता पार्टी को हटाएंगे। बुंदेलखंड में समस्याएं पलायन रोजगार की है। हमारी सरकार बनने पर घरेलू बिजली का बिल ₹300 यूनिट मुक्त होगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कोरोना के अंदर बहुत सारे लोगों की जानें चली गई। बहनों से कह कर जा रहा हूं कि पढ़ाई करना। कन्या विद्याधन के लिए ₹36000 का अनुदान मिलेगा। सपा ने तय किया है कि सरकार बनने पर माताओं बहनों को 18000 रुपए सालाना पेंशन देंगे। एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाएंगे। 100 नंबर पुलिस सेवा की थी जिसको बाबा सीएम ने 112 करके कबाड़ा कर दिया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे बाबा सीएम पर कितने मुकदमें थे, जो उन्होंने खुद वापस ले लिए? हम पर तो एक मुकदमा है वो भी बाबा सीएम ने लगाया जब हम किसान आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे थे। माफिया क्रिकेट खेल रहा है। पुलिस कप्तान उसकी पिच बना रहे है। सबसे ज्यादा महिलाएं पीड़ित हुई है। हत्या कर आईपीएस फरार है, क्योंकि उसके गुजरात से सम्बंध है। 750 किसान शहीद हुए तब किसान आंदोलन वापस हुआ वो भी इस लिए क्योंकि पंजाब-यूपी में चुनाव थे। इस बार किसान ने तय किया है कि किसान विरोधी भाजपा को माफ नहीं करेंगे बल्कि भाजपा को साफ करेंगे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड में तेल का काम हो सकता है। यहां की मिट्टी ऐसी है। मिलावट वाला तेल आपको खाना पड़ता है जो विदेश से आता है। मैंने झांसी, महोबा में भी कहा सरसों के तेल पर एमएसपी देंगे और कारखाना लगाने के लिए 100-200 करोड़ रुपए देंगे। यूपी में ढाई-तीन करोड़ अंडे रोज खाए जाते है। मुर्गी पालन के काम को बढ़ावा देने के लिए भी मदद करेंगे। खेल की प्रतिभा को बढ़ाने के लिए सुविधा देने का काम करेंगे क्योंकि बुंदेलखंड ध्यानचंद जी की वजह से भी जाना जाता है। जालौन में सपा सरकार में सबसे ज्यादा बिजली के प्लांट लगा रहे थे। आगे भी लगाने का काम करेंगे। यहां किसान और जवान के सम्मान में शहीद स्मारक बनाने का काम करेंगे। दलहन और तिलहन के काम को बढ़ावा देने के लिए अगर मदद करनी पड़ी तो वो भी करेंगे। उन्होंने कहा जनता का प्यार बता रहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More