Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पिछले 24घंटों में एक दिन में कोविड-19 से अब तक सबसे अधिक 66,550 मरीज ठीक हुए

देश-विदेशसेहत

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के नेतृत्व में और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कार्यान्वित किए गए सहयोगात्मक और रणनीतिक उपाय, परिणाम दिखा रहे हैं।

भारत ने एक ही दिन में ठीक होने वालों की सर्वाधिक संख्या दर्ज की है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 66,550मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सरकार की आक्रामक तरीके से संक्रमण के परीक्षण की नीति, व्यापक तौर पर संक्रमित लोगों का पता लगाने और कुशलता से उपचार कराने का यह सबूत ही है कि इस बीमारी से अब तक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 24 लाख (24,04,585)को पार कर गई है।

      इसके साथ ही भारत में कोविड-19मरीजों में ठीक होने की दर 76%(75.92%)तक पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या इसके सक्रिय मामलों (7,04,348)से 17 लाख से भी अधिक हो गई है। आज की तारीख में इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या इसके सक्रिय मामलों का 3.41 गुना है।

      पिछले 25 दिनों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में 100% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001RNUK.jpg

      ठीक होने वालों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी ने यह सुनिश्चित किया है कि देश पर बीमारी का वास्तविक कैसलोड कम हुआ है अर्थात सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है और वर्तमान में यह कुल संक्रमित मामलों का केवल 22.24% है।

केंद्र सरकार और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप,परीक्षण के केंद्रित और प्रभावी उपाय किए गए हैं,निगरानी और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के माध्यम से बीमारी की रोकथाम की गई,घरों में पृथकवास के साथ ही कोविड-19 के लिए समर्पित तीन स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों के जरिए उन्नत चिकित्सा बुनियादी ढांचे में रोगियों को कुशल उपचार उपलब्ध कराया गया। इन अस्पतालों में समर्पित कोविड देखभाल केंद्र,समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र और समर्पित कोविड अस्पताल शामिल हैं। इन निरंतर उपायों के सामूहिक रूप से परिणाम दिए हैं। मृत्यु दर में लगातार गिरावट जारी है और अभी यह 1.84%है।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों एवं परामर्शों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए कृपया नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/और @MoHFW_INDIA देखें।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी सवाल technicalquery.covid19@gov.in और अन्य सवाल ncov2019@gov.in एवं @CovidIndiaSeva पर भेजे जा सकते हैं।

कोविड-19 को लेकर यदि कोई सवाल हो तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची भी https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdfपर उपलब्ध है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More