33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

देश की एकता के लिए आपसी भाईचारा जरूरी: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि शांति एवं सद्भाव से देश आगे बढ़ सकता है। देश की एकता के लिए आपसी भाईचारे को जरूरी बताते हुए कहा कि विभिन्नता में एकता

ही भारत की पहचान है। ज्ञान व आपसी भाईचारे का संदेश फैलाकर दुनिया में भारत को मजबूत किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री आज ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में आध्यात्मिक मार्गदर्शक श्री एम0 के नेतृत्व में मानव एकता मिशन द्वारा आयोजित ‘वाक आॅफ होप-2015-16’ पद यात्रा के स्वागत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सामाजिक सम्बन्धों को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि यह यात्रा पूरे देश को एक सूत्र में पिरोती है। आध्यात्मिक मार्गदर्शक श्री एम0 इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
श्री यादव ने शहरों में बढ़ते प्रदूषण एवं साफ-सफाई तथा पेयजल की समस्या पर भी चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित रखने के लिए हम सबको सहयोग देना चाहिए। उन्होंने गिरते लिंगानुपात की गम्भीर समस्या की ओर भी ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि बेटियों को बचाना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज में जागरूकता उत्पन्न करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय में गंगा का पानी निर्मल था और इसका उपयोग पीने के लिए किया जाता था। गंगा में प्रदूषण इस कदर बढ़ेगा कि इसे  साफ करने की जरूरत पड़ेगी, किसी ने पहले सोचा तक नहीं था। आशा यात्रा की सफलता के लिए आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह यात्रा, जहां से गुजरेगी वहां प्रेम, भाईचारे तथा ज्ञान का संदेश देगी। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा लाखों लोगों को जोड़ेगी और देश की एकता को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने इस यात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया।
श्री यादव ने कहा कि देष और समाज को समझने के लिए यात्रा करना आवष्यक है। पूरे देष में सद्भावना का प्रसार एक ऐसा मिषन है, जिसे हर स्तर पर सहयोग प्रदान कराना जरूरी है, ताकि यह अपने उद्देष्यों में सफल हो सके। ऐसे बड़े और महत्वपूर्ण उद्देष्यों के लिए सभी को बिना किसी भेदभाव जुड़ना चाहिए। उन्होंने सफेद कबूतर तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर शांति का संदेश भी दिया।
आध्यात्मिक मार्गदर्शक श्री एम0 ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपस में पे्रम और सद्भाव से मिलजुल कर रहने की अपील को देषवासियों ने स्वीकार किया है। यह यात्रा केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेष से होते हुए उत्तर प्रदेश आई है।
इस अवसर पर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी गयी। कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ’ उद्देष्य पर आधारित प्रेरक प्रस्तुति भी दी गयी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री तथा यात्रा के संचालक श्री एम0 द्वारा एक प्रेस वार्ता को भी सम्बोधित किया गया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More