40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

08 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2021 तक चलेगा समूह अनुसार कोविड प्रतिरक्षण का टीकाकरण

उत्तर प्रदेशसेहत

लखनऊ: प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कर्मचारी तथा अन्य समूह के लोगों के कोविड वैक्सीनेशन हेतु तिथिवार समय सारणी जारी कर दी गयी है। 08 अप्रैल से 23 अप्रैल 2021  के मध्य विशेष समूह अनुसार टीकाकरण किया जायेगा। प्रदेश भर में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में ये टीकाकरण अभियान सम्पन्न कराया जायेगा।
मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ0प्र0 अपर्णा उपाध्याय ने जानकारी दी है कि 08-09 अप्रैल 2021 को पत्रकारों ,मीडिया पर्सन ,खुदरा और बड़े दुकानदारों को , 10अप्रैल 2021 को बैंक एवं बीमा कर्मचारी को,12 -14 अप्रैल 2021 को स्कूल एवं कॉलेज के शिक्षकों को , 15 -16 अप्रैल 2021 को ऑटो रिक्शा ,टैक्सी ड्राइवर , फेरी वालों एवं निर्माण कर्मचारी को ,  17 -19  अप्रैल 2021 को अन्य सरकारीअधिकारी, कर्मचारी { फ्रंट लाइन वर्कर को छोड़कर } को ,20  -21 अप्रैल 2021 को न्यायपालिका कर्मचारी एवं वकीलों को तथा 22 -23  अप्रैल 2021 को निजी कार्यालयों के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने बतया इसके लिए सम्बंधित समूह की  यूनियन एवं प्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जायेगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More