38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

शुक्रवार से शुरु होगा सातवां यशवंतराव चव्हाण फिल्म महोत्सव

Friday will start from seventh Yashwantrao Chavan Film Festival
मनोरंजन

मुंबई: मुंबई में हर साल होने वाला प्रतिष्ठित यशवंतराव अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुक्रवार से शुरु होने जा रहा है। शुक्रवार (20 जनवरी) की शाम को वरिष्ठ नेता शरद पवार इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस साल इस महोत्सव का सातवां साल है। उदघाटन समारोह में हिंदी और मराठी सिनेमा की दिग्गज हस्तियों को निमंत्रित किया गया है। इसका आयोजन मुंबई का यशवंत राव चव्हाण प्रतिष्ठान, पुणे फिल्म फाउंडेशन और मुंबई विद्यापीठ मिलकर कर रहे हैं। इस समारोह में अभिनेता पंकज कपूर को सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा अनुपम खेर और वहीदा रहमान को भी इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव की संचालक कमेटी के प्रमुख मशहूर मराठी फिल्मकार जब्बार पटेल हैं। महोत्सव की प्रचार समिती की ओर से अर्चना सोंडे ने 7वें यशवंत राव चव्हाण समारोह को लेकर बताया कि 20 जनवरी से 26 जनवरी तक चलने वाले इस फिल्म महोत्सव के दौरान 80 से ज्यादा अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें हिंदी और मराठी के अलावा चीन, रुस, Úांस, ईरान, बेल्जियम, अर्जेंटीना, इजराइल, तुर्की और चिली देशों की फिल्मों का भी प्रदर्शन होगा। अर्चना सोंडे के मुताबिक, महोत्सव का एक बड़ा आकर्षण स्मिता पाटिल स्मृति व्याख्यान होगा, जिसमें बाॅलीवुड के नामी निर्देशक आशुतोष गोवारिकर का संबोधन होगा। ये व्याख्यान 22 जनवरी की शाम को किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More