25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

देसी गर्ल को दूसरी बार मिला पीपल चाॅइस अवाॅर्ड

People's Choice Award for the second time got Desi Girl
मनोरंजन

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर उनकी अमेरिकन सीरीज क्वांटिको के लिए पीपल चाॅइस अवार्ड मिला है। इस शो के लिए उनको एक बार फिर बेस्ट ड्रामा एक्ट्रेस का अवाॅर्ड मिला है। इससे पहले भी इसी कैटेगिरी में प्रियंका ये अवाॅर्ड जीत चुकी हैं। क्वांटिको के नए सीजन की शुरुआत 23 जनवरी से होने जा रही है। दूसरी बार ये अवाॅर्ड जीतकर प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए वोट करने वालों के अलावा दुनिया भर के अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहा और साथ ही अपने साथ काम करने वालों के लिए भी आभार जताया। इस मौके पर प्रियंका की मां मधु भी मौजूद थीं। जैसे ही प्रियंका के नाम इस अवाॅर्ड की घोषणा हुई, तो प्रियंका भावुक हो गईं और उन्होंने अपनी मां को गले लगा लिया। इसके बाद वह अवाॅर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंची।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More