31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच ने दून की खिलाड़ियों को दिए टिप्‍स

उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखंड देहरादून में शनिवार को बालिका वर्ग की हॉकी खिलाड़ियों को मशहूर खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच एमके कौशिक से रूबरू होने का मौका मिला। कौशिक ने दून दौरे के समय कई जगहों पर खिलाड़ियों को हॉकी के गुर सिखाए।

देहरादून में शनिवार का दिन हॉकी खिलाड़ियों के बेहद अहम रहा। पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड के दौरे पर आये मशहूर हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच एमके कौशिक ने हॉकी की तकनीकि विधाओं के बारे में दून की खिलाड़ियों को जानकारी दी।

सबसे पहले कौशिक दून के एमकेपी कॉलेज पहुंचे और यहां खेल के मैदान पर ही बारीकियों से बालिकाओं को रूबरू कराया। इस दौरान स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पूर्व कोच पीके महर्षि भी मौजूद रहे।

दोपहर एक बजे के बाद जिला खेल कार्यालय की बालिका वर्ग की खिलाड़ियों को एमके कौशिक ने सम्बोधित किया और हॉकी के बारे में जानकारी दी।

उन्‍होंने कहा कि हॉकी का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का टर्फ बन रहा है, लिहाजा दून में ही महिला हॉस्टल भी बनाया जाये। इस दौरान जिला खेल अधिकारी सतीश कुमार सार्की समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

1 comment

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More