37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

NRI की पुलिस सम्बन्धी समस्या के समाधान हेतु /@UPPolNRI नामक ट्विटर हैण्डल का शुभारम्भ

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सितम्बर 2016 से ट्विटर के एक विशेष साफ्टवेयर ट्विटर सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह साफ्टवेयर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ही प्रत्येक जिलों एवं इकाईयों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सितम्बर 2016 से 30 अप्रैल 2018 तक @UPPolice हैण्डल पर अब तक कुल 561460 ट्वीट प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कुल 127652 ट्वीट्स कार्यवाही योग्य पाए जाने पर उनको सम्बन्धित जनपद भेजकर निस्तारण कराया जा चुका है।

     @UPPolice  हैण्डल के त्वरित रिस्पांस के कारण विदेशों से भी अक्सर भारतीय मूल के लोगों के द्वारा ट्वीट किया जाता रहा है, जिनका संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाता है, उक्त भारतीय मूल के विदेश में निवास करने वाले नागरिकों द्वारा किए जाने वाले ट्वीट की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

    पुलिस महानिदेशक ओ0पी0 सिंह द्वारा विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों की सुविधा हेतु दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं-
1.    अप्रवासी भारतीयों के लिए एक पृथक ट्विटर हैण्डल लांच करना।
2.    प्रत्येक देश जहाॅं उत्तर प्रदेश के लोग अधिक संख्या में निवास करते हैं, वहाॅं एक स्थानीय कोआॅर्डिनेटर (Coordinator) नियुक्त करना।

समस्त अप्रवासी भारतीय नागरिकों के लिए एक पृथक ट्विटर हैण्डल @UPPolNRI लांच करने का निर्णय लिया गया है। विश्व के किसी भी देश से अप्रवासी भारतीय उत्तर प्रदेश पुलिस से सम्बन्धित अपनी किसी भी समस्या के लिए इस ट्विटर हैण्डल पर ट्वीट कर सकते हैं। विदेश एवं देश में समय के अन्तर के दृष्टिगत यह ट्विटर हैण्डल 24 घण्टे कार्यरत रहेगा।

प्रत्येक देश में कोआॅर्डीनेटर नियुक्त किया जाएगा। कुछ दिनों पूर्व UK हेतु सुश्री सुप्रिया की कोआॅर्डिनेटर के रूप में नियुक्ति की जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस का कोआॅर्डिनेटर बनने हेतु इच्छुक NRI, @UPPolNRI  पर ट्वीट कर सकते हैं एवं uppolicenri@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

कोआॅर्डिनेटर के अतिरिक्त विदेशों में डिजिटल वालंटियर भी नियुक्त किए जाएंगे, इसके लिए उपरोक्त ई-मेल आईडी पर मेल एवं #NRIDVUPP  के साथ ट्वीट कर सकते हैं।
कोआॅर्डिनेटर/डिजिटल वालंटियर के कार्य-
1.   अपने सम्बन्धित देश में NRI’s का एक डाटाबेस बनाना।
2.   सामाजिक रूप से सक्रिय NRI’s की एक सूची बनाना एवं उनका एक WhatsApp ग्रुप बनाना।
3.   NRI’s की उत्तर प्रदेश में पुलिस से सम्बन्धित किसी समस्या में उनको /@UPPolNRI हैण्डल पर ट्वीट करने हेतु अवगत कराना।
4.    उस देश में रहने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्विटर सेवा के बारे में जागरूक कराना और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना।
5.    उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न नागरिक सुविधाओं (UP-100, 1090, e-FIR  इत्यादि) के बारे में NRI समुदाय को अवगत कराना।
6.    उत्तर प्रदेश पुलिस के अच्छे कार्याें का प्रचार-प्रसार करना एवं गलत खबरों/अफवाहों का खण्डन करना।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More