37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत निर्वाचन आयोग ने 03 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एवं 02 जनपदों के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग ने उ0प्र0 विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में प्रदेश के 03 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एवं 02 जनपदों के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हटाये गये अधिकारियों के स्थान पर अब फिरोजाबाद जनपद के नये जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार, बरेली जनपद के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री शिवाकांत द्विवेदी तथा कानपुर नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सुश्री नेहा शर्मा को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दो जनपदों में फरोजाबाद एवं कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षकों को भी बदल दिया गया है, अब फिरोजाबाद जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री आशीष त्रिपाठी एवं कौशम्बी जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री हेमराज मीणा होंगे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More