24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुलिस कार्यवाही के दौरान असलहों की क्रय-विक्रय में लिप्त 07 अभियुक्त गिरफ्तार, 05 कन्ट्रीमेड पिस्टल, 05 मैगजीन, 09 जीवित कारतूस आदि बरामद

उत्तर प्रदेश

कन्नौज: थाना कोतवाली व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर रौनी मोड़ के पास से पुलिस कार्यवाही के दौरान असलहें क्रय-विक्रय के कारोबार में लिप्त 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 05 कन्ट्रीमेड पिस्टल, 05 मैगजीन, 09 जीवित, 02 खोखा कारतूस व 03 मोटरसाईकिलें बरामद हुई।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग असलहों की तस्करी का काम करते है तथा मध्य प्रदेश से असलहें खरीद कर आस-पास के जनपदों व राज्यों में बेच देते हैं।

इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    पंकज उर्फ योगेश पोरवाला  गुप्ता निवासी गली गोदाम थाना भरधना जनपद औरैया।
2.    ज्ञान सिंह यादव निवासी पअना थाना एरवा कटरा जनपद औरैया।
3.    प्रदीप कुमार गुप्ता निवासी गली गोदाम थाना भरथना जनपद औरैया।
4.    मोनू उर्फ गौरव गुप्ता निवासी गली गोदाम थाना भरथना जनपद औरैया।
5.    सुरजीत बेरिया उर्फ लकी निवासी तिलकसरन थाना तालग्राम जनपद कन्नौज।
6.    गोलू निवासी सलेमपुर थाना तालग्राम जनपद कन्नौज।
7.    वीर प्रकाश यादव निवासी भैसाई थाना भरथना जनपद इटावा।

बरामदगी
1.    05 कन्ट्रीमेड पिस्टल, 05 मैगजीन, 09 जीवित, 02 खोखा कारतूस
2.    03 मोटरसाईकिलें

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More